Description
सोंठ असल में अदरक को सुखारक बनाया जाता है, सूखे अदरक पाउडर को सोंठ के नाम से जाना जाता है। सेहत के लिए इसका इस्तेमाल करना आयुर्वेद में काफी अच्छा माना गया है। एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर सोंठ में बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कई तरह से स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करने में प्रभावी है।
सोंठ से होने वाले फायदे (Benefits)
- पेट की समस्या के लिए सोंठ : आयुर्वेद में सोंठ को पेट की विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाने के लिए कारगर माना गया है। इसके सेवन से पेट साफ़ होता है, अपच की समस्या नहीं होती और कब्ज से भी छुटकारा मिलता है। गुनगुने पानी के साथ इसे लेने से पेट संबंधित कई फायदे हो सकते हैं।
- वेट लॉस के लिए सोंठ : वजन बढ़ने से परेशान लोगों के लिए भी सोंठ का सेवन बेहद फायदेमंद है। यह खासतौर से कमर को पतला करने में काफी कारगर है। यह मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाकर वजन कम करने में काफी सहायक है।
- इम्युनिटी के लिए सोंठ : शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शरीर को विभिन्न रोगों से बचाने के लिए आपकी इम्युनिटी का मजबूत होना आवश्यक है। सोंठ इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लाभकारी माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
- सूजन कम करने के लिए सोंठ : शरीर में किसी तरह का सूजन होने पर सोंठ का उपयोग करना लाभकारी माना जाता है। इसका इस्तेमाल आर्थराइटिस के मरीज भी जोड़ों में सूजन की समस्या होने पर कर सकते हैं। सूजन कम करने के लिए प्रभावित जगह पर सोंठ का पेस्ट लगाने से भी लाभ मिल सकता है।
सोंठ की ख़ुराक (Dosage)
- विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए सोंठ का इस्तेमाल प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। इसकी ख़ुराक सभी के लिए अलग-अलग हो सकती है, इसलिए इसका सेवन किसी हर्बलिस्ट की सलाह के बाद ही करें।
सोंठ से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
सोंठ का सेवन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए करना फायदेमंद है।
स्तनपान
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए इसका सेवन सुरक्षित है।
लिवर
लिवर से जुड़ी समस्या वाले व्यक्ति डॉक्टरी सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
हार्ट
हृदय रोगी इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
किडनी
किडनी रोगी इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करें।
सोंठ के नुकसान (Side Effects)
- सोंठ का सेवन करने से पेट में गैस और दर्द की समस्या हो सकती है।
- उचित मात्रा में इसका सेवन ना करने से दिल की धड़कन बढ़ सकती है।
- ब्लीडिंग डिसऑर्डर होने पर सोंठ का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है।
- इसके अधिक सेवन से मुँह में जलन और दस्त की समस्या से भी दो चार होना पड़ सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या सोंठ का सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
सोंठ का सेवन सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में काफी प्रभावी है।
- क्या डायबिटीज के मरीज को सोंठ का सेवन करना चाहिए ?
डायबिटीज से पीड़ित व्यक्तियों के लिए सोंठ का सेवन फायदेमंद हो सकता है। हाँ लेकिन इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
- क्या माइग्रेन से पीड़ित व्यक्ति के लिए सोंठ फायदेमंद है ?
माइग्रेन की समस्या होने पर सोंठ का सेवन लाभकारी है।
Reviews
There are no reviews yet.