Description
आमतौर पर इसबगोल का इस्तेमाल लोग कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की इसके अलावा भी यह कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी फायदेमंद माना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम प्लांटागो ओवाटा है। इसबगोल सफ़ेद बुरादे जैसा होता है। इसकी पत्तियों से लेकर फूल तक का इस्तेमाल भी आयुर्वेद में कई मर्ज़ के इलाज के लिए किया जाता है।
इसबगोल से होने वाले फायदे (Benefits)
- पेट संबंधी समस्याओं के लिए इसबगोल : पेट से जुड़ी कुछ गंभीर समस्याओं जैसे कि, कब्ज, अपच और गैस आदि से छुटकारा पाने के लिए इसबगोल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाई जाने वाली घुलनशील फाइबर पेट को साफ़ रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होने की वजह से ही यह पाचन क्रिया को सुचारु रखने में काफी मददगार है। अपनी डाइट में फाइबर की कमी को पूरी करने के लिए इसबगोल का सेवन किया जा सकता है।
- वेट लॉस के लिए इसबगोल : वजन कम करने के लिए इसबगोल का सेवन ख़ासा लाभकारी है। इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा वेट लॉस के लिए बेहद सहायक माना जाता है। वजन कम करने के लिए डाइट में फाइबर का होना आवश्यक है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप कुछ भी इधर उधर की चीजें खाने से बच जाते हैं। बहरहाल इसके सेवन से वेट लॉस में काफी मदद मिलती है।
- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल के लिए इसबगोल : शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखने के लिए भी इसबगोल का सेवन करना लाभप्रद है। इसमें मौजूद फाइबर विशेष रूप से बैड कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित करने का काम करते हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए इसबगोल का सेवन काफी फायदेमंद है।
- डायबिटीज कंट्रोल के लिए इसबगोल : डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो कब किसे अपनी चपेट में ले लें पता ही नहीं चलता। एक शोध के अनुसार टाइप 2 डायबिटीज की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए इसबगोल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से काफी हद तक ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है।
इसबगोल की ख़ुराक (Dosage)
- एक दिन में 4 से 8 ग्राम तक इसबगोल का सेवन किया जा सकता है। इसका सेवन पानी में भिगोकर, दूध के साथ या गुनगुने पानी के साथ भी किया जा सकता है।
इसबगोल से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को इसबगोल का सेवन डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करनी चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए सुरक्षित माना गया है।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर इसबगोल का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
इसबगोल से नुकसान (Side Effects)
- एक सीमित मात्रा से ज्यादा इसबगोल का सेवन करने से पेट दर्द और पेट में सूजन की समस्या भी हो सकती है।
- अधिक मात्रा में इसबगोल का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
- हार्ट की बीमारी के दवा का सेवन करने वालों के लिए इसबगोल नुकसानदेह हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या इसबगोल का सेवन बच्चों के लिए फायदेमंद है ?
बच्चों को इसबगोल देने से पहले डॉक्टरी परामर्श जरूर लें।
- क्या बवासीर के रोगियों को इसबगोल का सेवन करना चाहिए ?
एक सीमित मात्रा में इसबगोल का सेवन करने से बवासीर की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
Reviews
There are no reviews yet.