Description
भारत में विभिन्न प्रकार के ऐसे फल पाए जाते हैं जिसका उपयोग विभिन्न बीमारियों में औषधीय रूप में किया जाता है। कोकुम भी एक ऐसा ही फल है जो अपने ख़ास गुणों की वजह से विशेष रूप से प्रयोग में लाया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम गार्सिनिया इंडिका है। कोकुम का प्रयोग खासतौर से शर्बत के रूप में किया जाता है।इसका उपयोग मुख्य रूप से त्वचा की समस्याओं के लिए गुणकारी माना जाता है।
कोकुम से होने वाले फायदे (Benefits)
- दिल की बीमारियों के लिए कोकुम : दिल की विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए कोकुम को बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद पोटासियम, मैंगनीज और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स को हार्ट के लिए ख़ासा उपयोगी माना जाता है। इसके सेवन से दिल की धड़कन को एक सामान्य गति में रखने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर हार्ट अटैक जैसी समस्याओं को नियंत्रण में रखने में भी मददगार है।
- पेट की समस्याओं के लिए कोकुम : पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कोकुम का सेवन काफी असरदार माना जाता है। इसके सेवन से पेट में गैस, कब्ज, पेट दर्द आदि की समस्याओं से काफी हद तक निजात पाया जा सकता है। कोकुम का शर्बत नियमित रूप से पीने से पेट से जुड़ी इन दिक्कतों को दूर करने में काफी सहायता मिलती है।
- त्वचा के लिए कोकुम : त्वचा से जुड़ी वभिन्न समस्याओं के निदान के लिए कोकुम को ख़ासा लाभकारी माना जाता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा के दाग-धब्बे, रिंकल और पिगमेंटेशन आदि को दूर करने में भी काफी सहायता मिलती है। स्किन ग्लो के लिए भी इसके उपयोग को काफी फायदेमंद माना जाता है। यह सूरज की किरणों से त्वचा को होने वाले नुकसान को दूर करने में भी लाभकारी है।
- लिवर के लिए कोकुम : लिवर को सेहतमंद रखने के लिए कोकुम को काफी असरदार माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी फंगल, एंटी बैक्टेरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों की वजह से इसे लिवर की सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है।
कोकुम की ख़ुराक (Dosage)
- विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के आधार पर इसकी ख़ुराक निश्चित की जाती है। इसके ख़ुराक की सही जानकारी किसी हर्बलिस्ट से लेना ही उचित माना जाता है। वैसे एक दिन में एक ग्लास कोकुम का शर्बत का सेवन किया जा सकता है।
कोकुम से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को कोकुम का सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए कोकुम का सेवन बेहद लाभकारी माना जाता है।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए कोकुम का सेवन सुरक्षित माना गया है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर कोकुम का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
कोकुम से नुकसान (Side Effects)
- स्किन से जुड़ी गंभीर समस्या होने पर कोकुम का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
- किसी भी तरह की गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए कोकुम का सेवन नुकसानदेह है।
- डायबिटीज, बीपी और हार्ट की दवाओं का सेवन करने वालों के लिए कोकुम के सेवन से नुकसान हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या कोकुम के सेवन से वजन नियंत्रण में मदद मिलती है ?
वेट लॉस या वेट कंट्रोल के लिए कोकुम को लाभकारी माना जाता है।
- क्या कोकुम का शर्बत पीने से इम्युनिटी को मजबूत किया जा सकता है ?
इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने के लिए कोकुम का सेवन लाभकारी माना जाता है।
Reviews
There are no reviews yet.