Description
वैसे तो बहुत से ऐसे बेल हैं जिनका उपयोग सेहत के दृष्टिकोण से करना लाफ़ी लाभप्रद माना जाता है। लेकिन दमबेल बेल का एक ऐसा प्रकार है जिसे कई तरह से उपयोग में लाकर विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। इसका वानस्पतिक नाम टाइलोफोरा इंडिका है। अपने औषधीय गुणों की वजह से इसका उपयोग साँस संबंधी रोगों को दूर करने में सबसे ज्यादा किया जाता है। दमबेल को दमबूटी के नाम से भी जाना जाता है।
दमबेल से होने वाले फायदे (Benefits)
- पाचन संबंधी दिक्कतों के लिए दमबेल : पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं जैसे अपच, गैस, कब्ज आदि से छुटकारा पाने के लिए दमबेल का सेवन काफी लाभकारी माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी इन समस्याओं को जड़ से खत्म किया जा सकता है। आयुर्वेद में पाचन क्रियाओं को ठीक रखने के लिए दमबेल का सेवन बेहद कारगर माना जाता है।
- अस्थमा के लिए दमबेल : अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जिससे पीड़ित व्यक्ति को विशेष रूप से सांस लेने में दिक्कत होती है। इसे अस्थमा के इलाज में काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो फेफड़ों में अस्थमा के बढ़ने के कारणों को जड़ से खत्म करने में प्रभावी है। इस बीमारी में इसकी पत्तियों को चबाकर खाने से काफी लाभ मिल सकता है।
- सर्दी-जुक़ाम के लिए दमबेल : सर्दी-जुक़ाम, कफ और खांसी की समस्या होने पर भी दमबेल का सेवन लाभप्रद माना जाता है। इसके सेवन से ब्रोंकाइटिस और यहाँ तक की काली खांसी की समस्या का भी निदान किया जा सकता है। दमबेल की पत्तियों को चबाने से विशेष रूप से इन समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यह छाती में जमे कफ को बाहर निकालने में काफी प्रभावी है।
- शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के लिए दमबेल : आजकल अच्छा भोजन और स्वच्छ हवा ना मिलने की वजह से लोगों में ऊर्जा की कमी हो जाती है। यह समस्या बच्चों और वयस्कों दोनों में देखी जाती है। इससे बचने के लिए विशेष रूप से दमबेल को ख़ासा उपयोगी माना जाता है।
दमबेल की ख़ुराक (Dosage)
- सांस संबंधी बीमारियों को दूर करने के लिए एक दिन में करीबन 1 से 2 दमबेल के पत्तों का सेवन किया जा सकता है। आमतौर पर अन्य बीमारियों के समाधान के लिए इसके ख़ुराक की सही जानकारी किसी हर्बलिस्ट से लेना ही उचित माना जाता है।
दमबेल से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को दमबेल का सेवन नहीं करना चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए दमबेल का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर दमबेल का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
दमबेल के नुकसान (Side Effects)
- किसी भी हर्बल पदार्थ से एलर्जी वाले लोगों को दमबेल के सेवन से नुकसान हो सकता है।
- इसके सेवन से उल्टी और मतली की समस्या भी हो सकता है।
- कुछ लोगों को इसके सेवन से अनिंद्रा की समस्या भी हो सकती है।
- डायबिटीज, हार्ट और बीपी की दवाओं का सेवन करने वालों के लिए यह नुकसानदेह है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या दमबेल का सेवन बच्चों के लिए फायदेमंद है ?
दमबेल का सेवन करने से बच्चों के शारीरक ऊर्जा में वृद्धि हो सकती है। इसकी ख़ुराक देने से पहले किसी हर्बलिस्ट की सलाह जरूर लें।
- क्या दमबेल का सेवन वजन कम करने के लिए किया जा सकता है ?
वजन कम करने के लिए दमबेल का सेवन कितना प्रभावी है इसकी जानकारी अभी नहीं है।
Reviews
There are no reviews yet.