Description
व्हीटग्रास विशेष रूप से गेहूं के छोटे पौधे की पत्तियां हैं। आयुर्वेद में इसका उपयोग मुख्य रूप से बहुत सी बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। इसे डायबिटीज से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक की समस्या को दूर करने में प्रभावी माना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम ट्रिटिकम एस्टाइवम है। इसे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
व्हीटग्रास से होने वाले फायदे (Benefits)
- बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन के लिए व्हीटग्रास : शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को दूर करने के लिए खासतौर से व्हीटग्रास को बेहद लाभदायक माना जाता है। इससे निकलने वाले क्लोरोफिल को विशेष रूप से शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने के लिए लाभकारी माना जाता है। इसका सेवन लिवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी फायदेमंद है।
- पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए व्हीटग्रास : इसमें विशेष रूप से एमिनो एसिड और विटामिन बी की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। इसी वजह से व्हीटग्रास को पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए लाभकारी माना जाता है। विशेष तौर पर पाचन संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए इसे काफी प्रभावी माना जाता है।
- जोड़ों के दर्द के लिए व्हीटग्रास : गठिया के मरीजों को जोड़ों के दर्द से काफी परेशानी होती है। इससे निजात पाने के लिए व्हीटग्रास का सेवन करना बेहद लाभकारी है। इससे शरीर के अन्य हिस्सों के हड्डियों में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।
- कोलेस्ट्रॉल की समस्या के लिए व्हीटग्रास : हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से ग्रसित लोगों ने लिए व्हीटग्रास का सेवन काफी लाभदायक है। यह शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में काफी असरदार साबित होता है। बहरहाल इसके सेवन से हार्ट से जुड़ी बीमारियों से भी काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।
व्हीटग्रास की ख़ुराक (Dosage)
- व्यक्ति की स्वास्थ्य समस्या, जेंडर और उम्र के हिसाब से व्हीटग्रास की ख़ुराक दी जाती है। आमतौर पर एक दिन में एक ग्लास व्हीटग्रास जूस का सेवन किया जा सकता है।
व्हीटग्रास से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को व्हीटग्रास का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को भी इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करना चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए व्हीटग्रास का सेवन बेहद लाभदायी माना जाता है।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसका सेवन सुरक्षित है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर व्हीटग्रास का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
व्हीटग्रास से नुकसान (Side Effects)
- डायबिटीज, हार्ट या किसी अन्य गंभीर रोगों की दवाओं का सेवन करने वालों के लिए इसका उपयोग नुकसानदेह हो सकता है।
- हर्बल प्रोडक्ट से एलर्जी वाले लोगों को इसके सेवन से नुकसान हो सकता है।
- सर्जरी से ठीक पहले या कुछ दिनों बाद तक इसका सेवन करने से नुकसान हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या वेट लॉस के लिए व्हीटग्रास का सेवन किया जा सकता है ?
वेट लॉस की समस्या से निजात पाने के लिए व्हीटग्रास का सेवन काफी फायदेमंद माना गया है।
- क्या टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए व्हीटग्रास का सेवन किया जा सकता है ?
टाइप 2 डायबिटीज की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए व्हीटग्रास का सेवन बेहद लाभदायक है।
- क्या रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए व्हीटग्रास का सेवन लाभदायक है ?
इम्यूनिटी बढ़ाने या रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए व्हीटग्रास का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।
Reviews
There are no reviews yet.