Description
कपूर का इस्तेमाल भारत में मुख्य रूप से पूजा के दौरान किया जाता है लेकिन इसके बहुत से स्वास्थ्य लाभ भी हैं। त्वचा की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए इसका उपयोग आयुर्वेद में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। अपने एंटी-फंगल और एंटी बेक्टेरियल गुणों की वजह से कपूर को काफी उपयोगी माना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम सिनमोमम कैमफोरा है।
कपूर से होने वाले फायदे (Benefits)
- त्वचा के लिए कपूर : त्वचा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए कपूर को बेहद प्रभावी माना जाता है। स्किन रैशेस, जलन या खुजली की समस्या को दूर करने के लिए कपूर का उपयोग काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी फंगल और एंटी बैक्टेरियल गुणों की वजह से कपूर का इस्तेमाल त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए किया जाता है।
- तनाव या स्ट्रेस के लिए कपूर : मानसिक तनाव या स्ट्रेस की समस्या से आजकल हर दूसरा व्यक्ति ग्रसित है। इसे दूर करने के लिए भी कपूर का उपयोग किया जा सकता है। कपूर की खुशबू से दिमाग को शांति मिलती है जिससे तनाव कम करने में लाभ मिलता है। यह मस्तिष्क के लिए अरोमा थेरेपी की तरह काम करता है।
- पेट की समस्याओं के लिए कपूर : पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी कपूर का उपयोग मुख्य रूप से किया जा सकता है। नेचुरल कपूर का सेवन पाचन क्रिया को सुचारु रखने, गैस और एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए किया जा सकता है। आयुर्वेद में कपूर को पेट की इन समस्याओं को दूर करने के लिए एक कारगर उपाय माना जाता है।
- बालों के लिए कपूर : अच्छे, सुंदर और मजबूत बालों के लिए कपूर का इस्तेमाल काफी हद तक उपयोगी माना जाता है। इस सिर की त्वचा पर लगाने से डैंड्रफ सहित बालों के झड़ने की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। कपूर को नारियल तेल या किसी भी अन्य तेल के साथ मिलाकर बालों पर लगाने से काफी लाभ मिल सकता है।
कपूर की ख़ुराक (Dosage)
- विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए कपूर की अलग-अलग ख़ुराक दी जाती है। इसके ख़ुराक की सही जानकारी पाने के लिए किसी हर्बलिस्ट की सलाह जरूर लें।
कपूर से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को कपूर का सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए कपूर इस्तेमाल सुरक्षित है।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर कपूर का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
कपूर के नुकसान (Side Effects)
- सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए त्वचा पर कपूर का इस्तेमाल करने से रैशेस या जलन की समस्या हो सकती है।
- प्राकृतिक कपूर का सेवन करने से व्यक्ति को उल्टी या मतली की समस्या हो सकती है।
- कपूर के उपयोग से कई बार सर दर्द की समस्या भी हो सकती है। इससे बेचैनी और चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या कपूर का उपयोग छोटे बच्चों के लिए किया जा सकता है ?
छोटे बच्चों पर कपूर का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टरी सलाह अवश्य लें।
- क्या अस्थमा की बीमारी में कपूर उपयोगी है ?
अस्थमा के मरीजों के लिए कपूर काफी फायदेमंद है।
- क्या मुँह में छालों के लिए कपूर का उपयोग किया जा सकता है ?
मुँह के छालों को दूर करने के लिए कपूर का उपयोग काफी लाभकारी माना जाता है।
Reviews
There are no reviews yet.