Description
बीटा कैरोटीन, फोलेट, विटामिन सी, विटामिन ए और पोटासियम से भरपूर लेमन पील को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए उपयोगी माना जाता है। लेमन या नींबू का उपयोग आमतौर पर हर भारतीय घरों में किया जाता है। लेकिन इसके छिलके यानी कि, लेमन पील भी बेहद उपयोगी है। स्किन, पेट और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए लेमन पील बेहद कारगर है।
लेमन पील से होने वाले फायदे (Benefits)
- इम्यूनिटी के लिए लेमन पील : शरीर को किसी भी बीमारी से बचाने के लिए इम्यूनिटी सिस्टम का स्ट्रांग होना बेहद जरूरी है। लेमन पील में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यह इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। इसके सेवन से कई प्रकार के रोगों से भी बचाव किया जा सकता है।
- हार्ट के लिए लेमन पील : एक शोध की माने तो लेमन पील में हाइपोकोलेस्टेरोलेमिक नामक तत्व पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बेहद प्रभावी है। फलस्वरूप लेमन पील दिल की विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए लाभदायक माना जाता है। इसका सेवन करने से हार्ट संबंधी रोगों से काफी हद तक बचा जा सकता है।
- वेट लॉस के लिए लेमन पील : मोटापे की समस्या को दूर करने के लिए लेमन पील का सेवन असरदार माना जाता है। इसमें विशेष रूप से पाया जाने वाला पॉलीफेनोल्स शरीर से फैट को कम करने का काम करता है। इसलिए लेमन पील का सेवन करने से वेट लॉस की समस्या का समाधान किया जा सकता है।
- स्किन के लिए लेमन पील : स्किन के लिए लिए विटामिन सी को ख़ासा लाभदायी माना जाता है। बहरहाल लेमन पील में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। इसलिए इसके उपयोग से फाइन लाइन्स और रिंकल की समस्या से भी काफी हद तक बचा जा सकता है। यह स्किन को सूर्य की किरणों के प्रभाव से बचाने में भी मददगार है।
लेमन पील की ख़ुराक (Dosage)
- एक दिन में एक छोटे चम्मच तक लेमन पील का उपयोग किया जा सकता है। त्वचा पर इसका प्रयोग करने के लिए एक अनुमानित मात्रा का उपयोग कर सकते हैं। किसी विशेष स्वास्थ्य अवस्था में इसके ख़ुराक की सही मात्रा की जानकारी किसी हर्बलिस्ट से लेना ही उचित है।
लेमन पील से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
प्रेग्नेंट महिलाओं को लेमन पील का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद करनी चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
लिवर
लिवर से जुड़ी समस्या वाले व्यक्ति के लिए इसका सेवन सुरक्षित है।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए इसका सेवन सुरखित है।
किडनी
किडनी के मरीजों के लिए लेमन पील का सेवन बेहद सुरक्षित है।
लेमन पील से नुकसान (Side Effects)
- लेमन पील का अधिक सेवन करने से लो शुगर की समस्या हो सकती है।
- लो बीपी की समस्या वाले लोगों के लिए लेमन पील का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
- स्किन पर इसका इस्तेमाल करने से पहले सेंसिटिविटी की जांच कर लेनी चाहिए। इसके उपयोग से सेंसिटिव स्किन वालों को एलर्जी या स्किन से जुड़ी अन्य समस्या हो सकती है।
सवाल जवाब (FAQs)
- वेट लॉस के लिए लेमन पील का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए ?
मोटापे की समस्या से निजात पाने के लिए लेमन पील का सेवन गर्म पानी के साथ किया जाना चाहिए।
- क्या बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर करने के लिए लेमन पील का उपयोग किया जा सकता है ?
किसी प्रकार के बैक्टीरियल इन्फेक्शन को दूर करने के लिए लेमन पील का उपयोग किया जा सकता है।
Reviews
There are no reviews yet.