Description
रोजमेरी लीव्स एक ऐसा हर्ब है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर कुछ विशेष प्रकार के डिशों की गार्निशिंग के लिए किया जाता है। लेकिन आयुर्वेद में इसका उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए भी किया जाता है। विशेषतौर पर इन लीव्स का उपयोग मेंटल वेलनेस के लिए प्रभावी माना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम साल्विया रोसमारिनस है।
रोजमेरी लीव्स से होने वाले फायदे (Benefits)
- पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए रोजमेरी लीव्स : पेट में सूजन, पेट फूलना, पेट दर्द आदि समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोजमेरी लीव्स को बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से अपच और गैस की समस्याओं से भी निजात पाया जा सकता है। गॉलब्लेडर में होने वाली समस्या के लिए भी रोजमेरी को उपयोगी माना जाता है। इसके सेवन से भूख ना लगने की समस्या भी दूर होती है।
- आर्थराइटिस के लिए रोजमेरी : गठिया या आर्थराइटिस के रोग से आज काफी लोग ग्रसित हैं। इस बीमारी से निजात पाने के लिए रोजमेरी लीव्स से बने तेल का उपयोग काफी कारगर साबित हो सकता है। जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या को दूर करने के लिए रोजमेरी लीव्स काफी असरदार है।
- मेंटल वेलनेस के लिए रोजमेरी लीव्स : अक्सर ऐसा देखा जाता है कि, उम्र बढ़ने के साथ ही व्यक्ति की यादाश्त कमजोर होने लगती है। याददाश्त कमजोर होने की यह बीमारी आगे चलकर अल्ज़ाइमर बीमारी का रूप भी ले सकती है। इससे बचने के लिए रोजमेरी लीव्स का सेवन बेहद असरदार है।
- हाई ब्लड प्रेशर के लिए रोजमेरी लीव्स : हाई ब्लड प्रेशर या उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए भी रोजमेरी लीव्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप को कंट्रोल कर हार्ट की बीमारियों से भी काफी हद तक बचा जा सकता है।
रोजमेरी की ख़ुराक (Dosage)
- किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित व्यक्ति के लिए इसकी ख़ुराक की सही जानकारी हर्बलिस्ट से लेना ही उचित माना जाता है। आमतौर पर 2 से 4 ग्राम तक रोजमेरी लीव्स का सेवन किसी भी खाने की डिश में गार्निशिंग के लिए किया जा सकता है।
रोजमेरी से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं के लिए रोजमेरी का सेवन सुरक्षित माना गया है।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन सुरक्षित माना गया है।
हार्ट
हार्ट के मरीजों को रोजमेरी का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर रोजमेरी का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
रोजमेरी के नुकसान (Side Effects)
- एक सीमित मात्रा से ज्यादा रोजमेरी का सेवन करने से उल्टी या दस्त की समस्या हो सकती है।
- इसके सेवन से कई बार लिवर में जलन की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही कुछ लोगों को इसके सेवन से स्किन एलर्जी और त्वचा में जलन की समस्या हो सकती है।
- किसी गंभीर बीमारी की दवाओं का सेवन करने वालों के लिए रोजमेरी के सेवन से नुकसान हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या रोजमेरी लीव्स का सेवन बच्चों के लिए फायदेमंद है ?
बच्चों को रोजमेरी देने से पहले एक बार डॉक्टरी सलाह लेना आवश्यक है।
- क्या त्वचा की समस्याओं से बचने के लिए रोजमेरी लीव्स का उपयोग किया जा सकता है ?
त्वचा की समस्या जैसे एक्जिमा आदि से बचाव के लिए रोजमेरी लीव्स का सेवन काफी लाभदायक माना जाता है।
Reviews
There are no reviews yet.