Description
ग्रास या घास होने के वाबजूद भी लेमन ग्रास को एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी माना जाता है। इसका उपयोग बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम सिम्बेपोगोन साइट्रेटस है। यह घास का एक प्रकार है जिससे नींबू की सुगंध आती है। इसमें विशेष रूप से एंटीबायोटिक और एंटी बैक्टेरियल गुण पाया जाता है।
लेमन ग्रास से होने वाले फायदे (Benefits)
- रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए लेमन ग्रास : कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए लेमन ग्रास बेहद लाभकारी माना जाता है। रोजाना इसकी चाय पीने से इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है और सर्दी जुक़ाम जैसे मौसमी बीमारियों से खुद को काफी हद तक बचाया जा सकता है।
- हार्ट की सुरक्षा के लिए लेमन ग्रास : दिल से जुड़ी बीमारियों का मुख्य कारण है कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ जाना। लेमन ग्रास के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। बहरहाल लेमन ग्रास से बनी चाय पीने से हार्ट को स्वस्थ्य रखने में काफी मदद मिलती है।
- कैंसर से बचाव के लिए लेमन ग्रास : कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो कब किसको अपनी चपेट में ले लें कुछ कहा नहीं जा सकता है। एक शोध के अनुसार लेमन ग्रास में एंटी कैंसर गुण मौजूद होते है जो कैंसर की बीमारी के रोकथाम के लिए उपयोगी माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोका जा सकता है।
- मानसिक तनाव के लिए लेमन ग्रास : लेमन ग्रास को मुख्य रूप से दिमाग के लिए एक शांतिवर्धक दवा माना जाता है। इसके सेवन से दिमाग को शांति मिलती है मानसिक तनाव एवं स्ट्रेस से छुटकारा मिलता है। इसके नियमित सेवन से अल्ज़ाइमर जैसी बीमारी से भी बचाव किया जा सकता है। मानसिक चिंता और तनाव को दूर करने के लिए इससे बनी चाय का रोजाना सेवन करना चाहिए।
लेमन ग्रास की ख़ुराक (Dosage)
- आमतौर पर लेमन ग्रास का सेवन चाय के रूप में किया जाता है। इसके सही ख़ुराक की जानकारी किसी हर्बलिस्ट से लेना बेहद उचित माना जाता है। एक बार में एक से दो लेमन ग्रास से बनी चाय का सेवन किया जा सकता है।
लेमन ग्रास से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को लेमन ग्रास का सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए लेमन ग्रास का सेवन बेहद लाभकारी माना जाता है।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर लेमन ग्रास का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
लेमन ग्रास के नुकसान (Side Effects)
- लेमन ग्रास के अधिक सेवन से सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है।
- हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
- इसके सेवन से गले में सूजन की समस्या हो सकती है।
- किडनी की समस्या से पीड़ित लोगों को इसके सेवन से नुकसान हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या लेमन ग्रास के सेवन से वेट लॉस में मदद मिल सकती है ?
वेट लॉस करने के लिए लेमन ग्रास का सेवन करना बेहद लाभकारी माना जाता है।
- क्या सिरदर्द को दूर करने के लिए लेमन ग्रास का सेवन किया जा सकता है ?
सिरदर्द की समस्या को दूर करने के लिए लेमन ग्रास का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
Reviews
There are no reviews yet.