Description
अर्जुन के पेड़ से अर्जुन छाल निकाला जाता है जिसका पाउडर कई मायनों में उपयोगी है। विभन्न प्रकार के आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण में भी इसका प्रयोग बख़ूबी किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम टर्मिमिनेलिया अर्जुना है। इसे एंटीऑक्सिडेंट्स का खजाना माना जाता है इसलिए विभिन्न रोगों के इलाज में भी इसका प्रयोग विशेष रूप से किया जा सकता है।
अर्जुन छाल पाउडर के फायदे (Benefits)
- हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद : हृदय रोग से पीड़ित व्यक्ति यदि अर्जुन छाल पाउडर का सेवन दूध के साथ करे तो इससे काफी लाभ मिल सकता है। इसमें पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स या फेनोलिक्स नाम के एंटीऑक्सिडेंट दिल की बीमारियों को दूर करने में मददगार हैं।
- खून साफ़ करने में मददगार : अर्जुन छाल पाउडर का स्वाद कसैला होता है जो खून को साफ़ करने में काफी प्रभावी है। शरीर में रक्तसंचार को सामान्य बनाने के साथ ही ब्लड प्यूरिफिकेशन में भी यह काफी मददगार है। इसे पीने से खून संबंधी बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
- शुगर कंट्रोल करने में सहायक : जानकारी हो कि अर्जुन छाल पाउडर का इस्तेमाल ब्लड शुगर लेवल को कम करने में भी किया जा सकता है। टाइप 2 डायबिटीज के मरीज यदि इस पाउडर का सेवन करें तो उन्हें बढ़ें हुए फास्टिंग शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।
- अनियमित पीरियड की समस्या दूर करें : अर्जुन छाल पाउडर का सेवन उन महिलाओं के लिए भी लाभप्रद है जिन्हें अनियमित पीरियड की शिकायत रहती है। यह महिलाओं के शरीर में हार्मोनल डिस्बैलेंस को कंट्रोल करने का काम करता है। पीरियड्स नियमित कर इस दौरान होने वाले असामान्य रक्तस्राव की समस्या को भी दूर करता है
अर्जुन छाल पाउडर की ख़ुराक (Dosage)
- यूँ तो हर उम्र के व्यक्ति के लिए इसकी मात्रा अलग हो सकती है लेकिन आमतौर पर एक ग्लास दूध के साथ एक चम्मच अर्जुन छाल पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
अर्जुन छाल पाउडर से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
स्तनपान
लो शुगर
लिवर
किडनी
हार्ट
अर्जुन छाल पाउडर के नुकसान (Side Effects)
- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की दवाओं का सेवन करने वाले लोगों के लिए अर्जुन छाल पाउडर का इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है।
- इस पाउडर के अत्यधिक इस्तेमाल से लो शुगर की समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए मात्रा का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है।
- अर्जुन छाल पाउडर के ज्यादा इस्तेमाल से हड्डियों से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या छोटे बच्चों के लिए अर्जुन छाल पाउडर का इस्तेमाल सुरक्षित है ?
छोटे बच्चों को इसकी ख़ुराक देने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
- हार्ट के मरीजों के लिए अर्जुन छाल पाउडर किस तरह से उपयोगी है ?
अर्जुन छाल पाउडर का इस्तेमाल करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। यह विशेष रूप से धमनियों में कोलेस्ट्रॉल ब्लॉकेज होने से रोकता है। लिहाजा इसका उपयोग दिल की बीमारियों के रोकथाम में सहायक है।
- क्या पेट दर्द से राहत पाने के लिए अर्जुन छाल पाउडर का प्रयोग किया जा सकता है ?
पेट में किसी कारणवश दर्द होने की स्थिति में अर्जुन छाल पाउडर में एक चुटकी हींग और काला नमक मिलाकर पानी के साथ लेने से राहत मिल सकती है।
Reviews
There are no reviews yet.