Description
आयुर्वेद में कायफल का उपयोग विशेष रूप से सांस संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा भी कायफल को हार्ट, किडनी और डायबिटीज की समस्याओं को दूर करने के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर कायफल को सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।
कायफल से होने वाले फायदे (Benefits)
- सांस संबंधी बीमारियों के लिए कायफल : सांस से संबंधित कुछ बीमारियां हैं अस्थमा और ब्रोंकाइटिस। इन दोनों ही बीमारी में विशेष रूप से मरीज को सांस लेने में काफी कठिनाई होती है। ऐसे में कायफल के सेवन से काफी हद तक लाभ मिल सकता है। यह शरीर के श्वसन तंत्र को साफ़ रखता है जिससे सांस लेने में दिक्कत नहीं होती है।
- डायबिटीज कंट्रोल के लिए कायफल : टाइप 2 डायबिटीज के नियंत्रण के लिए विशेष रूप से प्रभावी माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इसके फलस्वरूप डायबिटीज के मरीजों को कायफल के सेवन से काफी लाभ मिल सकता है।
- किडनी संबंधी रोगों के लिए कायफल : किडनी से जुड़ी किसी भी प्रकार की दिक्कत को दूर करने के लिए कायफल को काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से किडनी स्टोन तक की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। बहरहाल किडनी के मरीजों के लिए यह किसी रामबाण औषधि से काम नहीं है।
- दिल की समस्याओं के लिए कायफल : दिल या हार्ट से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए भी कायफल को काफी प्रभावशाली माना जाता है। इसके सेवन से काफी हद तक शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोका जा सकता है। यह धमनियों में ब्लॉकेज की समस्या नहीं होने देता है। बहरहाल इसके सेवन से हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
कायफल की ख़ुराक (Dosage)
- कायफल की उचित ख़ुराक व्यक्ति के स्वास्थ्य अवस्था, उम्र पर जेंडर को ध्यान में रखते हुए तय की जाती है। इस जड़ी-बूटी के सेवन से पहले इसकी उचित मात्रा किसी हर्बलिस्ट से जान लेना विशेष रूप से जरूरी माना जाता है।
कायफल से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को कायफल का सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए कायफल का सेवन बेहद लाभकारी माना जाता है।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर कायफल का सेवन सुरक्षित माना गया है।
कायफल के नुकसान (Side Effects)
- अधिक मात्रा में कायफल का सेवन करने से दस्त, उल्टी और डायरिया की समस्या हो सकती है।
- किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को इसके सेवन से नुकसान हो सकता है।
- हार्ट, बीपी और डायबिटीज की दवाओं का सेवन करने वालों को कायफल से नुकसान हो सकता है।
- सर्जरी से ठीक पहले कुछ दिनों बाद तक इसका सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या कायफल के सेवन से कैंसर का रोकथाम संभव है ?
एक शोध से मिली जानकारी के अनुसार इसके सेवन से काफी हद तक कैंसर का रोकथाम किया जा सकता है।
- क्या स्किन के लिए कायफल का उपयोग किया जा सकता है ?
स्किन संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए कायफल का उपयोग लाभकारी माना गया है।
- क्या छोटे बच्चों को कायफल की खुराक दी जा सकता है ?
छोटे बच्चों को कायफल की ख़ुराक डॉक्टरी परामर्श के बाद ही दें।
Reviews
There are no reviews yet.