Description
ड्राइड सिलैंट्रो एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो वकाई में बेहद लाभकारी है। इसका इस्तेमाल भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए तो किया ही जाता है साथ ही आयुर्वेद में इसका उपयोग विभिन्न दवाओं के निर्माण में भी होता है। तरह-तरह के डिश बनाने के साथ ही आप इससे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। इसका वानस्पतिक नाम कोरिएंड्रम सैटिवम है। ड्राइड सिलैंट्रो आपको किसी भी महीने में बाजार से मिल सकता है।
ड्राइड सिलैंट्रो से होने वाले फायदे (Benefits)
- डाईजेसन के लिए ड्राइड सिलैंट्रो : गैस, पेट में सूजन और अपच की समस्या को दूर करने में ड्राइड सिलैंट्रो को बेहद लाभकारी माना जाता है। रोजाना नियमित रूप से इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
- बवासीर की समस्या के लिए ड्राइड सिलैंट्रो : बवासीर की समस्या होने पर ड्राइड सिलैंट्रो का सेवन करने से लाभ मिल सकता है। यह खूनी बवासीर को ठीक करने में भी लाभकारी माना जाता है। विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए यह काफी फायदेमंद माना जाता है।
- महिलाओं के लिए ड्राइड सिलैंट्रो के लाभ : आयुर्वेद में ड्राइड सिलैंट्रो के सेवन की राय खासतौर से गर्भवती महिलाओं को दी जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके सेवन से स्तन दूध बढ़ता है जिससे बच्चा पैदा होने के बाद दूध की समस्या नहीं होती। स्तन दूध में कमी के कारण बच्चों को सही पोषण नहीं मिल पाता है बहरहाल इसका सेवन लाभदायक हो सकता है।
- डायबिटीज़ की समस्या में ड्राइड सिलैंट्रो : आजकल डायबिटीज़ किसी को भी अपने चपेट में ले सकती है। इसका एक मात्र कारण है गलत खान पान और जीवनशैली। इस बीमारी को काबू में करने के लिए ड्राइड सिलैंट्रो का सेवन करना काफी प्रभावी माना जाता है।
- पथरी की समस्या के लिए ड्राइड सिलैंट्रो : किडनी स्टोन या पेट में पथरी होने की समस्या होने पर ड्राइड सिलैंट्रो का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट इसे पानी में उबाल कर उस पानी को पीने से पथरी की समस्या का बिना एलोपैथी दवा लिए समाधान किया जा सकता है।
ड्राइड सिलैंट्रो की ख़ुराक (Dosage)
- आमतौर पर एक बार में 1 से 2 चम्मच तक ड्राइड सिलैंट्रो का सेवन किया जा सकता है। लेकिन किसी विशेष स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा पाने के लिए इसकी ख़ुराक में डॉक्टरी परामर्श के अनुसार बदलाव भी देखें जा सकते हैं।
ड्राइड सिलैंट्रो से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं के लिए ड्राइड सिलैंट्रो का सेवन सुरक्षित माना गया है।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन सुरक्षित माना गया है।
हार्ट
हार्ट के मरीजों को ड्राइड सिलैंट्रो का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर ड्राइड सिलैंट्रो का सेवन सुरक्षित माना गया है।
ड्राइड सिलैंट्रो के नुकसान (Side Effects)
- यूँ तो आमतौर पर इसके सेवन से कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन यदि आप डायबिटीज या अन्य किसी रोग की दवा का सेवन कर रहे हों तो उस स्थिति में ड्राइड सिलैंट्रो का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।
- अधिक मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से उल्टी या मतली की समस्या हो सकती है।
- सर्जरी के कुछ दिन पहले और बाद तक इसका सेवन करना नुकसान पहुंचा सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या ड्राइड सिलैंट्रो के सेवन से इम्युनिटी लेवल में बढ़ोत्तरी हो सकती है ?
ड्राइड सिलैंट्रो को एक अच्छा इम्युनिटी बूस्टर भी माना जाता है, बहरहाल इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है।
- क्या हाई बीपी की समस्या वाले लोगों के लिए ड्राइड सिलैंट्रो का सेवन सुरक्षित है ?
हाई बीपी की समस्या वाले लोगों के लिए ड्राइड सिलैंट्रो का सेवन करना पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी है।
Reviews
There are no reviews yet.