Description
बबून के फल को आम भाषा में लोग कैमोमाइल के नाम से जानते हैं। आयुर्वेद में प्राचीन काल से इसका इस्तेमाल कई प्रकार के औषधीय दवाओं के निर्माण में किया जाता आ रहा है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट विभिन्न प्रकार के रोगों के रोकथाम के लिए गुणकारी माने जाते हैं। आजकल कैमोमाइल टी का भी काफी प्रचलन है। बबून का फल का वानस्पतिक नाम कैमोमाइल फ्लावर है।
बबून का फल से होने वाले फायदे (Benefits)
- कैंसर के रोकथाम के लिए बबून का फल : एक शोध के अनुसार बबून के फल में मौजूद कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट एजेंट विशेष रूप से प्रोस्टेट कैंसर, स्किन कैंसर और ब्रैस्ट कैंसर के रोकथाम में मददगार है। इसमें पाया जाने वाला एपिगेनिन शरीर में कैंसर सेल्स को नहीं बनने देता है।
- अनिंद्रा की समस्या के लिए बबून का फल : नींद ना आने की समस्या के कारण भी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। इसलिए एक अच्छी नींद के लिए बबून के फल का चाय पीना काफी लाभकारी होता है। ये तनाव को कम कर अच्छी नींद दिलाने में मददगार है।
- पाचन तंत्र के लिए बबून का फल : पेट की विभिन्न समस्याओं को दूर करने लिए भी बबून का फल ख़ासा उपयोगी माना जाता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया सुचारु रूप से चलती है। यह खाना को ठीक ढंग से पचाने में लाभदायक है। इसमें पाया जाने वाला एंटी-इंफ्लैमटॉरी गुण के कारण यह दस्त की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी असरदार है।
- महिलाओं के लिए बबून का फल : एक शोध के अनुसार बबून का फल महिलाओं के लिए खासतौर से पीरियड के दौरान काफी फायदेमंद साबित होता है। इसका सेवन करने से पीरियड के दौरान होने वाले असहाय दर्द से भी निजात पाया जा सकता है।
- दिल की बीमारियों के लिए बबून का फल : हार्ट संबंधित विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए बबून का फल ख़ासा लाभदायक है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है। इसमें फ्लेवोन्स नाम का तत्व पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल से जुड़ी विभिन्न बीमारियों से बचाता है।
बबून का फल की ख़ुराक (Dosage)
- बबून के फल की ख़ुराक विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के आधार पर निर्धारित की जाती है। इसकी उचित जानकारी के लिए किसी हर्बलिस्ट से संपर्क करना बेहतर माना जाता है। आमतौर पर एक दिन में एक से दो कप इससे बनी चाय का सेवन किया जा सकता है।
बबून का फल से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को बबून का फल डॉक्टरी सलाह के बिना सेवन नहीं करना चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बाद ही चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए बबून का फल सुरक्षित माना गया है।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसका सेवन असुरक्षित है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर बबून का फल का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
बबून का फल से नुकसान (Side Effects)
- ऐसा माना जाता है कि, काफी लंबे तक बबून का फल सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
- डायबिटीज, हार्ट या बीपी की दवा खाने वाले लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
- गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन से गर्भपात की समस्या हो सकती है।
- शराब की लत वाले व्यक्ति के लिए भी इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
- सर्जरी से कुछ दिनों पहले या कुछ दिनों बाद तक इसका असुरक्षित माना जाता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या वेट लॉस के लिए बबून का फल फायदेमंद है ?
वेट लॉस के लिए बबून के फल को विशेष लाभदायक माना जाता है। यह मेटाबोलिज्म रेट को बढ़ाकर वजन कम करने में सहायक होता है।
- क्या बवासीर से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करना चाहिए ?
बबून का पहल बवासीर की समस्या को दूर करने में प्रभावी है। बहरहाल बवासीर से पीड़ित व्यक्ति के लिए इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है।
Reviews
There are no reviews yet.