Description
आयुर्वेद में महुआ के फायदों के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है। यह पेड़ काफी ऊँचा होता है और इस पर सफ़ेद रंग के महुआ के फूल उगते हैं। ये फूल खासतौर से मार्च के महीने में नजर आते हैं। इसका उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। सेहत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को दूर करने के साथ ही इससे महुआ वाइन का निर्माण भी किया जाता है। महुआ के पेड़ भारत सहित बर्मा और अन्य पश्चिमी देशों भी पाए जाते हैं। इसका वानस्पतिक नाम मधुका लोंगीफोलिया है।
महुआ से होने वाले फायदा (Benefits)
- डायबिटीज के लिए महुआ : एक शोध के अनुसार टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए महुआ का सेवन काफी लाभदायक माना जाता है। इसके सेवन से विशेष रूप से खून में ग्लूकोज की मात्रा को कम किया जा सकता है। हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए यह इंसुलिन की तरह काम करता है।
- माउथ अल्सर के लिए महुआ : मुँह के अल्सर को दूर करने के लिए महुआ के सेवन को बेहद असरदार माना जाता है। यह मुँह के छाले, पेट के अल्सर आदि को दूर करने के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। अल्सर की समस्या से पीड़ित व्यक्ति यदि इसके फूल का सेवन करते हैं तो इससे काफी हद तक लाभ मिल सकता है।
- ब्रोंकाइटिस के लिए महुआ : ब्रोंकाइटिस के मरीजों के लिए महुआ के सेवन को बेहद प्रभावी माना जाता है। इस बीमारी में विशेष रूप से व्यक्ति को सांस लेने में काफी समस्या हो जाती है। ऐसे में महुआ के फूल का सेवन करने से ब्रोंकाइटिस के मरीजों को काफी लाभ मिलता है।
- बुखार के लिए महुआ : बुखार को दूर करने के लिए भी महुआ को काफी लाभदायक माना जाता है। किसी तरह के मौसमी फ्लू या बुखार को दूर करने के लिए इसका सेवन दवा के रूप में करना काफी हद तक प्रभावी माना जाता है। इसमें मौजूद गुणों के कारण यह बुखार में काफी अच्छे से काम करता है।
महुआ की ख़ुराक (Dosage)
- महुआ की ख़ुराक मुख्य रूप से व्यक्ति के स्वास्थ्य समस्या, उम्र और जेंडर के हिसाब से दी जाती है। इसकी ख़ुराक विशेष रूप से किसी हर्बलिस्ट की सलाह से ही लेनी चाहिए।
महुआ से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को महुआ का सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए महुआ का सेवन बेहद लाभकारी माना जाता है।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर महुआ का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
महुआ से नुकसान (Side Effects)
- महुआ के सेवन से पुरुषों में नपुंसकता और महिलाओं में बांझपन की समस्या हो सकती है।
- डायबिटीज,हार्ट और बीपी के दवा का सेवन करने वालों के लिए इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
- सर्जरी से पहले और कुछ दिनों बाद तक इसके सेवन से नुकसान हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या दिल की बीमारियों को दूर करने के लिए महुआ का सेवन किया जा सकता है ?
दिल की बीमारियों से निजात पाने के लिए महुआ का सेवन काफी असरदार माना जाता है।
- क्या सिरदर्द को दूर करने के लिए महुआ का सेवन किया जा सकता है ?
सिरदर्द को दूर करने के लिए महुआ का सेवन काफी लाभदायक है।
Reviews
There are no reviews yet.