Description
जामुन गुठली पाउडर का इस्तेमाल बहुत सी आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण में किया जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन बी और आयरन पाया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम सिजिगीयम क्युमिनी है। प्राचीन काल में इसे जंबुल के नाम से भी जाना जाता था। जामुन का फल गर्मियों में पाया जाता है लेकिन इसकी गुठली से बने जामुन गुठली पाउडर का इस्तेमाल कभी भी विभिन्न प्रकार की बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है।
जामुन गुठली पाउडर से होने वाले फायदे (Benefits)
- डायबिटीज़ में जामुन गुठली पाउडर के लाभ : आयुर्वेद में टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में जामुन गुठली पाउडर को विशेष रूप से फ़ायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से काफी हद तक इस बीमारी को काबू में किया जा सकता है। इसके नियमित सेवन से डायबिटीज के बीमारी से ग्रसित लोगों को बार-बार पेशाब आने और प्यास लगने की समस्या का भी समाधान होता है।
- पेट की समस्याओं के लिए जामुन गुठली पाउडर के लाभ : पेट से जुड़ी विभिन्न समस्याएं जैसे गैस्ट्रिक, अपच, कब्ज आदि की समस्या का समाधान करने के लिए भी जामुन गुठली पाउडर को बेहद असरदार माना जाता है। यह पेट दर्द और दस्त की समस्या को दूर करने में भी फायदेमंद है।
- सफ़ेद दाग के लिए जामुन गुठली पाउडर : आयुर्वेद में इस पाउडर का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जाता है। इसके साथ ही यह सफ़ेद दाग के लिए काफी असरदार माना जाता है। जामुन गुठली पाउडर का पेस्ट सफ़ेद दाग पर लगाने से कुछ ही दिनों में इसका असर देखा जा सकता है।
- पायरिया की समस्या के लिए जामुन गुठली पाउडर : मसूड़ों में होने वाली दर्द, सूजन या खून आने की समस्या को दूर करने के लिए भी जामुन गुठली पाउडर का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। विशेष रूप से पायरिया के मरीजों के लिए यह ख़ासा लाभदायक है। इस पाउडर को मसूड़ों पर लगाने से मुँह से आने वाली दुर्गंध से छुटकारा पाया जा सकता है।
जामुन गुठली पाउडर की ख़ुराक (Dosage)
- विभिन्न समस्याओं के लिए इस पाउडर की ख़ुराक में परिवर्तन देखा जा सकता है। विशेष रूप से डायबिटीज और पेट से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जामुन गुठली पाउडर का एक बार में 2 से 3 ग्राम तक सेवन किया जा सकता है।
जामुन गुठली पाउडर से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
स्तनपान
हार्ट
लिवर
किडनी
जामुन गुठली पाउडर के नुकसान (Side Effects)
- एक नियत मात्रा से ज्यादा जामुन गुठली पाउडर का सेवन करना शरीर के लिए कई मायनों में नुकसानदेह हो सकता है।
- कुछ लोगों को इसका सेवन करने से खांसी की समस्या हो सकती है।
- अधिक मात्रा में जामुन गुठली पाउडर का सेवन करने से बुखार और सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या जामुन गुठली पाउडर का सेवन बच्चों के लिए सुरक्षित है ?
जामुन गुठली पाउडर की ख़ुराक बच्चों को देने से पहले उचित डॉक्टरी परामर्श लेना आवश्यक है।
- क्या पथरी की समस्या को दूर करने में जामुन गुठली पाउडर सक्षम है ?
पथरी की समस्या होने पर इस पाउडर का सेवन करने से लाभ मिल सकता है।
- एनीमिया की बीमारी को दूर करने में जामुन गुठली पाउडर कैसे प्रभावी है ?
विभिन्न प्रकार के विटामिन, आयरन, पोटासियम और कैल्शियम से भरपूर होने की वजह से जामुन गुठली पाउडर को एनीमिया जैसे बीमारी को दूर करने में सक्षम पाया गया है।
Reviews
There are no reviews yet.