Description
अर्जुन के पेड़ से अर्जुन छाल प्राप्त किया जाता है जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में विभिन्न बीमारियों के इलाज में किया जाता आ रहा है। भारत में अर्जुन का पेड़ बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के साथ ही हिमालय की तराई में भी पाया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम टर्मिमिनेलिया अर्जुना है। इसमें मौजूद औषधीय गुणों की वजह से इसका इस्तेमाल कई रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है।
अर्जुन छाल से होने वाले फायदे (Benefits)
- ब्रैस्ट कैंसर के लिए रामबाण : ब्रैस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाले कैंसर का एक प्रकार है जिससे आज लाखों की संख्या में महिलाएं जूझ रही हैं। अर्जुन छाल में कसुआरिनिन नाम का एक तत्व पाया जाता है जो शरीर में ब्रैस्ट कैंसर को फैलने से रोकने का काम करता है।
- हार्ट की बीमारियों में फायदेमंद : अर्जुन छाल को सभी प्रकार की दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए लाभदायक माना जाता है। यह अनियमित धड़कन की समस्या को दूर कर हार्ट में होने वाली सूजन की समस्या को दूर करने में भी सहायक है। इसके सेवन से हार्ट स्ट्रोक और हार्ट ब्लॉकेज की समस्या से भी काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।
- डायबिटीज में लाभदायक : टाइप 2 डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए अर्जुन छाल के चूर्ण का सेवन बेहद लाभदायक माना गया है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर टाइप 2 डायबिटीज से निजात दिलाता है।
- वेट लॉस में मददगार : आजकल हर तीसरा व्यक्ति मोटापे की समस्या से पीड़ित है। अर्जुन छाल का सेवन करने से वेट लॉस में काफी हद तक मदद मिलती है।
- त्वचा के लिए फायदेमंद : त्वचा को चमकदार और साफ़ रखने के लिए अर्जुन के छाल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद है। इसके चूर्ण को त्वचा पर लेप की तरह लगाने से स्किन टाइटनिंग में मदद मिलती है और चेहरे से रिंकल की समस्या भी दूर होती है।
अर्जुन छाल की ख़ुराक (Dosage)
- हार्ट के मरीजों के लिए अर्जुन छाल के चूर्ण का आधा चम्मच नियमित रूप से दूध के साथ लेने से लाभ मिल सकता है।
- अर्जुन छाल की ख़ुराक व्यक्ति के स्वास्थ्य और उम्र के हिसाब से अलग -अलग हो सकती है। इसके सही ख़ुराक के लिए डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर माना जाता है।
अर्जुन छाल से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
स्तनपान
लो शुगर
लिवर
किडनी
हार्ट
अर्जुन छाल के नुकसान (Side Effects)
- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की दवाओं का सेवन करने वाले लोगों के लिए अर्जुन छाल का इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है।
- इसके अत्यधिक इस्तेमाल से लो शुगर की समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए मात्रा का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है।
- अर्जुन छाल के ज्यादा इस्तेमाल से हड्डियों से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या कफ़ और पित्तदोष के मरीजों को अर्जुन छाल का उपयोग करना चाहिए ?
कफ़ की समस्या और पित्तदोष से ग्रसित लोगों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद है।
- अर्जुन छाल की तासीर कैसी होती है ?
अर्जुन छाल की तासीर ठंडी होती है।
- क्या पेट दर्द में अर्जुन छाल उपयोगी है ?
पेट दर्द या पेट संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अर्जुन छाल का सेवन बेहद प्रभावी है।
- क्या अर्जुन छाल के सेवन से कैंसर का रोकथाम संभव है ?
शरीर में फ्री रेडिकल्स मुख्य रूप से कैंसर जैसे रोग का कारण बनते हैं। अर्जुन छाल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इन रेडिकल्स को कम करने का काम करते हैं। लिहाज़ा कुछ हद तक इसका सेवन कैंसर रोग के रोकथाम में भी मददगार है।
Reviews
There are no reviews yet.