Description
फूलों में गुलाब के फूल को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसका इस्तेमाल केवल सजावट के लिए ही नहीं बल्कि ड्राइड रोज पेटल्स का उपयोग कई सारे रोगों के निवारण के लिए भी किया जाता है। इसे पेट की समस्याओं से लेकर विभिन्न प्रकार के स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम रोजा सेन्टिफोलिया है।
ड्राइड रोज पेटल्स से होने वाले फायदे (Benefits)
- तनाव दूर करने लिए ड्राइड रोज पेटल्स : मानसिक तनाव, स्ट्रेस या अवसाद आजकल की जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है । बहुत से ऐसे कारण होते हैं जिस वजह से लोग आये दिन तनाव से ग्रसित हो जाते हैं। ऐसे में ड्राइड रोज पेटल्स काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला फ्लैवोनोइड्स मानसिक तनाव से निजात दिलाने में काफी प्रभावी हैं।
- पेट की समस्याओं के लिए ड्राइड रोज पेटल्स : इसका इस्तेमाल विशेष रूप से कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए किया जाता है। ड्राइड रोज पेटल्स का सेवन करने से पेट पूरी तरह से साफ़ हो जाता है और कब्ज की दिक्कत नहीं होती है। इसे डाईजेसन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही गैस की समस्या से निजात दिलाने में भी यह काफी प्रभावी है।
- महिलाओं के लिए ड्राइड रोज पेटल्स : आमतौर पर गुलाब के फूल सभी महिलाओं को बेहद पसंद आते हैं लेकिन ड्राइड रोज पेटल्स उनकी सेहत को बेहतर बनाने के लिए ख़ासा फायदेमंद हैं। इसका सेवन करने से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द से निजात मिलता है। इसकी चाय पीने से इस दौरान शरीर के किसी भी अंग में होने वाले दर्द को दूर किया जा सकता है। जिन महिलाओं को अनियमित पीरियड की समस्या होती है उनके लिए भी यह बेहद कारगर है।
- स्किन प्रॉब्लम्स के लिए ड्राइड रोज पेटल्स : जिस तरह से रोज वाटर चेहरे के लिए काफी अच्छा माना जाता है, उसी प्रकार से ड्राइड रोज पेटल्स स्किन की विभिन्न समस्याओं को दूर करने में प्रभावशाली है। मुहांसों पर इसका पेस्ट लगाने से काफी लाभ मिलता है। यह चेहरे को बेदाग़ और चमकदार बनाने में काफी सहायक है।
ड्राइड रोज पेटल्स की ख़ुराक (Dosage)
- विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए एक दिन में विशेष रूप से 2 से 4 ग्राम तक ड्राइड रोज पेटल्स का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा किसी विशेष स्थिति में इसके ख़ुराक की सही जानकारी किसी हर्बलिस्ट से लेना उचित होगा।
ड्राइड रोज पेटल्स से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को ड्राइड रोज पेटल्स का सेवन डॉक्टरी सलाह के बिना नहीं करनी चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करनी चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों को ड्राइड रोज पेटल्स का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर ड्राइड रोज पेटल्स का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
ड्राइड रोज पेटल्स के नुकसान (Side Effects)
- यूँ तो आमतौर पर इसका कोई नुकसान नहीं देखा गया है लेकिन एक उचित मात्रा से ज्यादा इसका सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
- ड्राइड रोज पेटल्स का सेवन किसी भी चीज की दवा के साथ करना नुकसानदेह हो सकता है।
- सर्जरी के कुछ दिनों पहले और बाद इसका सेवन करने से हानी पहुंच सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या बवासीर के इलाज में ड्राइड रोज पेटल्स का सेवन सुरक्षित है ?
बवासीर के इलाज के लिए ड्राइड रोज पेटल्स का सेवन पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे काफी लाभ मिल सकता है।
- क्या गले के दर्द को दूर करने के लिए ड्राइड रोज पेटल्स का उपयोग किया जा सकता है ?
गले में दर्द होने स्थिति में ड्राइड रोज पेटल्स को पानी में उबाल कर उस पानी से ग़रारा करने से लाभ मिल सकता है।
Reviews
There are no reviews yet.