Description
अडूसा एक ऐसा आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जिसके फायदों के बारे में लोगों को आमतौर पर मालूम नहीं है। इसका उपयोग कई तरह के रोगों से निजात पाने के लिए किया जा सकता है। इसे आम भाषा में मालबार नट्स के नाम से भी जाना जाता है। इसमें मौजूद औषधीय गुणों की वजह से यह शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी माना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम मालाबार टैमरिंड है।
अडूसा से होने वाले फायदे (Benefits)
- पाचन तंत्र के लिए अडूसा : पाचन क्रिया को सुचारु ढंग से चलाने के लिए अडूसा को बेहद लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से अपच, गैस और पेट में दर्द या पेट फूलने की समस्या को दूर किया जा सकता है। बवासीर और कब्ज की समस्या से पीड़ित व्यक्तियों के लिए अडूसा का सेवन काफी फायदेमंद है।
- ब्रोंकाइटिस की समस्या के लिए अडूसा : ब्रोंकाइटिस की समस्या से पीड़ित व्यक्तियों को सांस लेने में काफी तकलीफ होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए अडूसा का सेवन काफी लाभप्रद माना जाता है। यह ब्रोन्कियल ट्यूब को साफ़ कर बलगम को बाहर करने में मददगार है। इसके सेवन से कफ और खांसी भी निदान किया जा सकता है।
- कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अडूसा : शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल के बढ़ने से हार्ट प्रॉब्लम होने की आशंका काफी बढ़ जाती है। ऐसे में अडूसा का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह शरीर कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में काफी प्रभावी ढंग से काम करता है।
- अर्थराइटिस के लिए अडूसा : अर्थराइटिस या गठिया की समस्या होने पर अडूसा का सेवन मुख्य रूप से किया जाता है। इसमें पाया जाने वाला एंटी-इन्फ्लैमटॉरी गुण खासतौर से गठिया के सूजन को कम करने में असरदार माना जाता है। जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए इसके पेस्ट को लगाने से लाभ मिल सकता है।
अडूसा की ख़ुराक (Dosage)
- व्यक्ति के स्वास्थ्य समस्या, उम्र और जेंडर के आधार पर अडूसा की ख़ुराक दी जाती है। इसके ख़ुराक की सही जानकारी किसी हर्बलिस्ट से प्राप्त कर उपयोग में लाया जा सकता है।
अडूसा से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को अडूसा का सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए अडूसा का सेवन बेहद लाभकारी माना जाता है।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर अडूसा का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
अडूसा के नुकसान (Side Effects)
- अडूसा का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी की समस्या हो सकती है।
- डायबिटीज के मरीजों को अडूसा के सेवन से नुकसान हो सकता है।
- हार्ट और बीपी की दवाओं का सेवन करने वालों के लिए इसके सेवन से नुकसान हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या अस्थमा के मरीजों के लिए अडूसा का सेवन सुरक्षित है ?
अडूसा के मरीजों के लिए अस्थमा का सेवन काफी लाभकारी माना जाता है।
- क्या पाचन क्रिया से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए अडूसा का सेवन किया जा सकता है ?
पाचन क्रिया से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए अडूसा का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।
Reviews
There are no reviews yet.