Description
गोंद मोरिंगा को सहजन के नाम से भी जाना जाता है। इसे विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों, विटामिंस और मिनरल्स का एक अच्छा श्रोत माना जाता है। गोंद मोरिंगा का इस्तेमाल सेहत के लिए विभिन्न रूप में करने के साथ ही इसका प्रयोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स के निर्माण में भी किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम मोरिंगा ओलिफेरा है। आयुर्वेद में इसका उपयोग तीन सौ से ज्यादा बीमारियों के इलाज में किया जाता है।
गोंद मोरिंगा से होने वाले फायदे (Benefits)
- वेट लॉस के लिए गोंद मोरिंगा : वेट लॉस या मोटापे को कम करने के लिए गोंद मोरिंगा को काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें पाई जाने वाली अत्यधिक फॉस्फोरस की मात्रा शरीर से कैलोरी को कम करके वेट लॉस में मददगार है। इसमें फाइबर की भी काफी ज्यादा मात्रा पाई जाती है इसलिए भी यह मोटापा कम करने में उपयोगी है।
- बच्चों के लिए गोंद मोरिंगा : बच्चों के लिए गोंद मोरिंगा के सेवन को विशेष रूप से फायदेमंद माना गया है। इसमें मौजूद कैल्शियम बच्चों के हड्डियों और उनके दांतों के लिए ख़ासा लाभदायक है। इसके अलावा इसमें आयरन,मैग्नीशियम और फॉस्फोरस काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। यह सभी तत्व बच्चों के उचित विकास में काफी मददगार साबित होते हैं।
- हाई ब्लड प्रेशर के लिए गोंद मोरिंगा : विटामिन, मिनरल्स और पोटेशियम से भरपूर गोंद मोरिंगा को हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, गोंद मोरिंगा में पोटासियम की मात्रा केले से भी ज्यादा पाई जाती है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में सहायक है।
- पेट की समस्याओं के लिए गोंद मोरिंगा : पेट से जुड़ी विभिन्न समस्याओं जैसे गैस्ट्रिक, अपच, कब्ज और एसिडिटी आदि से छुटकारा दिलाने में गोंद मोरिंगा काफी सहायक है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटीबायोटिक गुण पाया जाता है जो दस्त को रोकने में भी मददगार है।
- त्वचा के लिए गोंद मोरिंगा : एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने की वजह से गोंद मोरिंगा को विभिन्न स्किन इंफेक्शन के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। इसमें विटामिन ए की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यह चेहरे की चमक बरक़रार रखने में मददगार है। मोरिंगा में पाए जाने वाले अन्य विटामिंस भी चेहरे को जवां और सुंदर बनाए रखने में लाभदायक है।
गोंद मोरिंगा की ख़ुराक (Dosage)
- गोंद मोरिंगा के पत्ते, पाउडर और फली का सेवन खाने में किया जा सकता है। इसके पाउडर को खासतौर से किसी भी सब्जी या सूप में मिक्स करके लिया जा सकता है। इसके सेवन के लिए कोई विशेष निर्देश नहीं दिए गए हैं।
गोंद मोरिंगा से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए इसका सेवन सुरक्षित माना गया है।
लिवर
गोंद मोरिंगा का सेवन लिवर की परेशानी को दूर करने में सहायक है।
हार्ट
हृदय रोगियों के लिए गोंद मोरिंगा का सेवन सुरक्षित है।
किडनी
किडनी संबंधी परेशानियों को दूर करने में गोंद मोरिंगा का सेवन सुरक्षित माना गया है।
गोंद मोरिंगा के नुकसान (Side Effects)
- महिलाओं के लिए पीरियड के दौरान गोंद मोरिंगा के सेवन से नुकसान हो सकता है।
- इसके साथ ही प्रेगनेंसी के तुरंत बाद इसका सेवन महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है।
- ब्लीडिंग डिसऑर्डर से ग्रसित व्यक्ति के लिए इसका सेवन नुकसानदेह साबित हो सकता है।
- बहुत ज्यादा गैस्ट्रिक की समस्या वाले व्यक्ति के लिए गोंद मोरिंगा नुकसानदेह हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या गोंद मोरिंगा का उपयोग डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित है ?
डायबिटीज के मरीजों के लिए गोंद मोरिंगा का सेवन पूरी तरह से सुरक्षित है।
- क्या सर्दी-जुक़ाम होने पर इसका उपयोग किया जा सकता है ?
सर्दी-जुक़ाम की समस्या से निजात दिलाने में गोंद मोरिंगा सहायक है।
- माइग्रेन के मरीजों के लिए गोंद मोरिंगा कितना लाभदायक है ?
गोंद मोरिंगा माइग्रेन सहित सामान्य सिरदर्द को दूर करने में भी लाभकारी है।
Reviews
There are no reviews yet.