Description
आमतौर पर हर भारतीय रसोई में करी पत्ता आपको जरूर मिल जाएगा। इसे खाने में एक अलग ज़ायका लाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। खाना को स्वादिष्ट बनाने के साथ ही करी पत्ता विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में भी उपयोगी है। इसका वानस्पतिक नाम मुरैना कोनिगि है। फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी, इ, बी और ए से भरपूर करी पत्ता स्किन और बालों के लिए भी उपयोगी है।
करी पत्ता से होने वाले फायदे (Benefits)
- डायबिटीज के लिए करी पत्ता : एक शोध के अनुसार करी पत्ता में एंटी-डायबिटिक एजेंट पाए जाते हैं। ये ब्लड शुगर लेवल को कम करने में बेहद प्रभावी माने जाते हैं। इसलिए करी पत्ते का सेवन करने से विशेष रूप से टाइप 2 डायबिटीज की समस्या से काफी हद तक निजात पाया जा सकता है।
- हार्ट के लिए करी पत्ता : हार्ट की बीमारियों से बचाव के लिए भी करी पत्ता का सेवन ख़ासा लाभदायक माना जाता है। इसके सेवन से दिल की विभिन्न बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। यह विशेष रूप से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मददगार है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल ही हार्ट संबंधी बीमारियों का कारण बनता है।
- पेट संबंधी परेशानियों के लिए करी पत्ता : पेट संबंधित विभिन्न परेशानियों जैसे कि, कब्ज, गैस एसिडिटी, डायरिया और पित्त दोष आदि से निजात दिलाने में भी करी पत्ता को ख़ासा उपयोगी माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला एंटी-बैक्टीरियल गुण पेट की इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में प्रभावी है।
- सर्दी ज़ुकाम की समस्या के लिए करी पत्ता : सर्दी-ज़ुकाम और कफ की समस्या को दूर करने में भी करी पत्ता विशेष रूप से प्रभावी है। इसके सेवन से छाती में जमे कफ को भी आसानी से बाहर निकाला जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी खासतौर से सर्दी ज़ुकाम को ठीक करने में लाभकारी हैं।
करी पत्ता की ख़ुराक (Dosage)
- आमतौर पर एक दिन में 5 से 7 करी पत्ते का सेवन किया जा सकता है। इसके साथ ही यदि आप किसी विशेष परिस्थिति में इसका सेवन करने जा रहे हैं तो किसी हर्बलिस्ट से इसके ख़ुराक की जानकारी अवश्य लें।
करी पत्ता से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं के लिए करी पत्ते का सेवन सुरक्षित नहीं है।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बिना नहीं करना चाहिए।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों को इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करनी चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए करी पत्ता का सेवन सुरक्षित है।
किडनी
किडनी की बीमारी से ग्रसित व्यक्ति इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
करी पत्ता के नुकसान (Side Effects)
- डायबिटीज, हार्ट और बीपी की दवाओं का सेवन करने वालों के लिए करी पत्ता का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
- हर्बल पदार्थों से किसी तरह की एलर्जी वाले लोगों को इसके सेवन से नुकसान पहुंच सकता है।
- सर्जरी से ठीक पहले और कुछ दिनों के बाद तक इसका सेवन करना हानिकारक हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या करी पत्ते का सेवन छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित है ?
छोटे बच्चों को करी पत्ते की ख़ुराक देने से पहले डॉक्टरी सलाह लेना आवश्यक है।
- क्या वजन कम करने के लिए करी पत्ते का सेवन किया जा सकता है ?
वेट लॉस के लिए करी पत्ते का सेवन करना बेहद लाभदायी है।
Reviews
There are no reviews yet.