Description
कमला एक प्रकार का फल है जिससे लाल कमला पाउडर बनाया जाता है। इसे आम भाषा में कमीला के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद में इसका उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम रोटियेरा टिंकटोरिया है। इसका सेवन विशेष रूप से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में विशेष रूप से प्रभावी माना जाता है।
लाल कमला पाउडर के फायदे (Benefits)
- पेट की समस्याओं के लिए लाल कमला पाउडर : पेट से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए लाल कमला पाउडर का सेवन फायदेमंद है। इसके सेवन से पेट के कीड़ों की समस्या को दूर करने के साथ ही पाचन तंत्र को भी मजबूत किया जा सकता है। इसके साथ ही पेट में सूजन और पेट दर्द की समस्या को दूर करने में भी इसके सेवन को काफी असरदार माना जाता है।
- सर्दी जुक़ाम से निजात के लिए लाल कमला पाउडर : अक्सर मौसम बदलने के साथ ही सर्दी जुक़ाम की समस्या काफी लोगों को हो जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लाल कमला पाउडर से बना काढ़ा पीना फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसके सेवन से सर्दी जुक़ाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकता है।
- महिलाओं के लिए लाल कमला पाउडर : अक्सर महिलाओं को पीरियड से जुड़ी समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। अधिक रक्तस्राव, असहाय दर्द और अनियमित पीरियड की समस्या से ग्रसित महिलाओं के लिए इसका सेवन विशेष रूप से लाभदायक है।
- डायबिटीज कंट्रोल के लिए लाल कमला पाउडर : टाइप 2 डायबिटीज की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए लाल कमला पाउडर का सेवन बेहद असरदार माना जाता है। यह खून में ग्लूकोज की मात्रा को कंट्रोल करने में काफी प्रभावी ढंग से काम करता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर टाइप 2 डायबिटीज की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
लाल कमला पाउडर की ख़ुराक (Dosage)
- लाल कमला पाउडर की ख़ुराक व्यक्ति के उम्र, जेंडर और स्वास्थ्य समस्या के आधार पर तय की जाती है। वैसे आमतौर पर एक दिन में 2 से 3 ग्राम तक लाल कमला पाउडर की ख़ुराक ली जा सकती है।
लाल कमला पाउडर से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को लाल कमला पाउडर के सेवन से पहले डॉक्टरी सलाह ले लेनी चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करनी चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों को लाल कमला पाउडर का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर लाल कमला का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
लाल कमला पाउडर के नुकसान (Side Effects)
- अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट दर्द, उल्टी या मतली की समस्या हो सकती है।
- डायबिटीज, हार्ट और ब्लड प्रेशर की दवाओं का सेवन करने वालों के लिए इसके उपयोग से नुकसान हो सकता है।
- सर्जरी से ठीक पहले या कुछ दिनों बाद तक इसका सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या लाल कमला पाउडर के सेवन से वेट लॉस में मदद मिल सकती है ?
लाल कमला पाउडर के सेवन से वजन करने में कितनी मदद मिलती है इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
- लाल कमला पाउडर किस चीज से बनाया जाता है ?
लाल कमला पाउडर विशेष रूप से कमीला के पत्तों और फलों को पीसकर बनाया जाता है।
Reviews
There are no reviews yet.