Description
गहरे हरे रंग के नागदौन के पत्तों का उपयोग विशेष रूप से आयुर्वेद में पेट की समस्याओं के समाधान के लिए किया जाता है। इसे कंद मूल की श्रेणी में रखा जाता है, इसके पत्तों का उपयोग खासतौर से आयुर्वेद में विभिन्न दवाओं के निर्माण में किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम टेरागोन है। पेट की समस्याओं के साथ ही इसका इस्तेमाल अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में भी किया जाता है।
नागदौन से होने वाले फायदे (Benefits)
- बवासीर के इलाज के लिए नागदौन : बवासीर की समस्या में लोगों को मलत्याग करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के निदान के लिए भी नागदौन का सेवन काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। बवासीर के मरीज इसका सेवन निश्चित रूप से कर सकते हैं।
- महिलाओं के लिए नागदौन : महिलाओं में पीरियड के दौरान होने वाले दर्द और अधिक रक्तस्राव की समस्या को दूर करने के लिए नागदौन का सेवन करना काफी लाभकारी माना जाता है। पीरियड के दौरान इसका सेवन महिलाओं के लिए कई तरह से फायदेमंद है। इसके सेवन से पेट दर्द और ऐंठन की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
- कब्ज की समस्या के लिए नागदौन : आयुर्वेद में नागदौन को विशेष रूप से कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया सुचारु रूप से चलती है और पेट साफ़ रहता है। इसकी मदद से कब्ज की समस्या को दूर करने में काफी सहायता मिलती है।
- कैंसर से बचाव के लिए नागदौन : एक शोध से मिली जानकारी के अनुसार नागदौन का सेवन करने से काफी हद तक कैंसर से भी बचाव किया जा सकता है। इसके सेवन से शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से काफी हद तक रोका जा सकता है।
नागदौन की ख़ुराक (Dosage)
- व्यक्ति के स्वास्थ्य समस्या, जेंडर और उम्र के हिसाब से नागदौन की अलग-अलग ख़ुराक दी जा सकती है। इसके ख़ुराक की सही जानकारी के लिए किसी हर्बलिस्ट से सलाह लेना आवश्यक है।
नागदौन से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को नागदौन का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करनी चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों को नागदौन का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर नागदौन का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
नागदौन से नुकसान (Side Effects)
- किसी भी गंभीर समस्या से पीड़ित व्यक्ति के लिए नागदौन का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
- डायबिटीज, हार्ट और बीपी की दवाओं का सेवन करने वालों के लिए इसका उपयोग नुकसानदेह हो सकता है।
- सर्जरी से ठीक पहले और कुछ दिनों के बाद तक नागदौन का सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या नागदौन के सेवन से वजन कम करने में लाभ मिल सकता है ?
नागदौन का सेवन वजन कम करने में कितना लाभदायक है इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं है।
- क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए नागदौन का सेवन लाभकारी है ?
डायबिटीज के मरीजों के लिए इसका फायदा कितना है इस बात की जानकारी नहीं है।
Reviews
There are no reviews yet.