Description
आमतौर पर हर भारतीय रसोई में अरारोट पाउडर का इस्तेमाल विभिन्न डिशों को बनाने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में इसे एक ऐसी जड़ी-बूटी माना जाता है जिसका इस्तेमाल बहुत से गंभीर रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम मैरेंटा अरुंडिनेशी है। इसके तने और जड़ का इस्तेमाल विशेष रूप से आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण में किया जाता है।
अरारोट पाउडर से होने वाले फायदे (Benefits)
- इम्यूनिटी के लिए अरारोट पाउडर : शरीर की इम्यूनिटी या रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बेहद जरूरी है। एक शोध के अनुसार अरारोट पाउडर में मौजूद फाइबर शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत कर विभिन्न रोगों से छुटकारा दिलाने में काफी प्रभावी है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक तंत्र को मजबूती मिलती है।
- पेट की समस्याओं के लिए अरारोट पाउडर : पेट से जुड़ी विशेष समस्या खासतौर से पाचन तंत्र से जुड़ी होती है। अरारोट पाउडर के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और अपच की समस्या नहीं होती। इसके साथ ही इसके सेवन से पेट दर्द और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें प्रोबायोटिक बैक्टेरिया पाया जाता है जो पेट की समस्याओं का ख़ात्मा करने में मददगार है।
- हृदय रोगों के लिए अरारोट पाउडर : इसमें पाया जाने वाला फ्लेवोनॉयड विशेष रूप से दिल की बीमारियों से निजात दिलाने में काफी मददगार है। इसके सेवन से धमनियों में खून का प्रवाह ठीक ढंग से होता है जिससे हार्ट संबंधी रोगों से बचाव होता है। इसके साथ ही यह हाई ब्लड प्रेशर को भी काफी हद तक काबू में रखने में मददगार है।
- मोटापे की समस्या के लिए अरारोट पाउडर : एक शोध के अनुसार बढ़ते वजन या मोटापे की समस्या के निदान के लिए अरारोट पाउडर का सेवन करना काफी फायदेमंद है। इसमें फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जिस वजह से वेट लॉस में इसे सहायक माना जाता है। इसके साथ ही अरारोट में प्रोटीन भी काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। ये दोनों ही तत्व वजन कम करने में काफी सहायक हैं।
अरारोट पाउडर की ख़ुराक (Dosage)
- यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या के निदान के लिए इसका उपयोग करते हैं तो इसके खुराक की सही जानकारी किसी हर्बलिस्ट से लेना ही उचित है। आमतौर पर एक दिन में 4 ग्राम तक इसका सेवन किया जा सकता है।
अरारोट पाउडर से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को अरारोट पाउडर का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए अरारोट पाउडर का सेवन सुरक्षित माना गया है।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर अरारोट पाउडर का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
अरारोट पाउडर के नुकसान (Side Effects)
- अधिक मात्रा में अरारोट पाउडर का सेवन करने से उल्टी या मतली की समस्या हो सकती है।
- अरारोट पाउडर के सेवन से लिवर संबंधी रोग भी हो सकते हैं। इसका अधिक सेवन लिवर रोगियों के लिए नुकसानदेह है।
- डायबिटीज, हार्ट और ब्लड प्रेशर के दवा लेने वालों के लिए अरारोट का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या छोटे बच्चों के लिए अरारोट पाउडर का सेवन सुरक्षित है ?
वैसे तो आमतौर पर बच्चों के लिए इसका कोई नुकसान नहीं है लेकिन इसे देने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
- क्या दांतों के लिए किसी तरह से अरारोट पाउडर उपयोगी है ?
अरारोट पाउडर का इस्तेमाल दांतों की चमक को बरक़रार रखने के लिए किया जा सकता है।
- क्या वेट लॉस के लिए अरारोट पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है ?
वेट लॉस के लिए अरारोट पाउडर का उपयोग काफी लाभकारी माना जाता है।
Reviews
There are no reviews yet.