Description
गुग्गुल एक प्रकार का गम या गोंद होता है जो गुग्गल के पेड़ से मिलता है। गुग्गुल के पेड़ को आयुर्वेद में कई प्रकार के औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसका उपयोग विशेष रूप से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। यह भारत के कई राज्यों में पाया जाता है। इसके अलावा भी अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए भी गुग्गुल का उपयोग किया जाता है।
गुग्गुल से होने वाले फायदे (Benefits)
- वेट लॉस के लिए गुग्गुल : बढ़ते वजन की समस्या से आजकल काफी लोग परेशान हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए गुग्गुल का सेवन काफी लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है जो वजन कम करने में काफी मददगार है। एक शोध में यह पाया गया है कि, वजन कम करने के लिए गुग्गुल का सेवन कई मायनों में लाभकारी हो सकता है।
- महिलाओं के लिए गुग्गुल : इसका उपयोग महिलाओं के लिए विशेष रूप से पीरियड के दौरान करना काफी गुणकारी है। गुग्गुल के सेवन से अनियमित पीरियड की समस्या से काफी हद तक निजात पाया जा सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से अनियमित पीरियड की समस्या को दूर किया जा सकता है।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए गुग्गुल : इम्यून सिस्टम का स्ट्रांग होना किसी रोग से बचाव के लिए जरूरी है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए विशेष रूप से गुग्गुल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से एक सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने में काफी सहायता मिलती है।
- त्वचा की समस्याओं के लिए गुग्गुल : त्वचा से संबंधित विभिन्न तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए गुग्गुल का उपयोग काफी लाभप्रद माना जाता है। एक्जिमा, त्वचा में जलन और रैशेस की समस्या के लिए गुग्गुल के उपयोग को विशेष फायदेमंद माना जाता है।
गुग्गुल की ख़ुराक (Dosage)
- विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाने के लिए गुग्गुल की अलग-अलग ख़ुराक दी जाती है। हर व्यक्ति के उम्र, जेंडर और स्वास्थ्य अवस्था के आधार पर इसकी ख़ुराक किसी हर्बलिस्ट की सलाह से ही लेनी चाहिए।
गुग्गुल से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को गुग्गुल का सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों को गुग्गुल का सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करनी चाहिए।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर गुग्गुल का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
गुग्गुल के नुकसान (Side Effects)
- किसी भी तरह की दवाइयों का सेवन करने वालों के लिए गुग्गुल के सेवन से नुकसान हो सकता है।
- थायरॉइड के मरीजों के लिए गुग्गुल का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
- ओवेरियन और ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित व्यक्ति के लिए इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
- किसी भी हर्ब्स से एलर्जी होने की स्थिति में इसका नुकसानदेह हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या पेट की समस्याओं से ग्रसित लोगों के लिए गुग्गुल का सेवन फायदेमंद है ?
पेट की समस्याओं से ग्रसित लोगों के लिए गुग्गुल का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। इससे पेट की समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
- क्या ब्लड प्यूरिफिकेशन के लिए गुग्गुल का सेवन किया जा सकता है ?
ब्लड प्यूरिफिकेशन के लिए गुग्गुल के सेवन को काफी लाभकारी माना जाता है।
Reviews
There are no reviews yet.