Description
सोआ एक ऐसा जड़ी-बूटी है जिसे आयुर्वेद में डिल के नाम से भी जाना जाता है। प्राचीन काल से ही लोग इसका उपयोग दवा बनाने के साथ ही अपनी रसोई में भी करते आए हैं। सोआ कई प्रकार की बीमारियों को दूर करने में सहायक है। इसका वानस्पतिक नाम एनाथुम ग्रेवोलेंस है। इसे विशेष रूप से पेट की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए प्रभावी माना जाता है।
सोआ से होने वाले फायदे (Benefits)
- पेट की समस्याओं के लिए सोआ : दस्त, एसिडिटी, पेट में दर्द और कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सोआ या डिल का सेवन लाभकारी माना जाता है। यह खासतौर से खाना को पचाने में बेहद मददगार है। बहरहाल इसके सेवन से पेट संबंधित अमूमन सभी समस्याओं का खात्मा किया जा सकता है।
- महिलाओं के लिए सोआ के फायदे : सोआ विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से स्तन दूध में बढ़ोत्तरी होती है जिससे बच्चे को पोषण मिलता है। आजकल बच्चा पैदा होने के बाद भी महिलाओं में स्तन दूध की कमी देखी जाती है। ऐसे में सोआ का सेवन करने से लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही यह पीरियड्स के दौरान होने वाले शारीरिक दर्द से निजात दिलाने में भी प्रभावी है।
- हाई ब्लड प्रेशर के लिए सोआ : गलत खान पान और अनियमित लाइफस्टाइल की वजह से आजकल बहुत से लोग उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित हैं। ऐसे में सोआ का सेवन करने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
- डायबिटीज में सोआ के लाभ : शोधकर्ताओं की माने तो सोआ या डिल विशेष रूप से टाइप 1 डायबिटीज के मरीजों के लिए ख़ासा फायदेमंद है। यह शरीर में इंसुलिन के बनने में मदद करता है। इसके साथ ही यह सीरम लिपिड को बढ़ने और घटने से भी रोकने का काम करता है।
सोआ की ख़ुराक (Dosage)
- एक दिन में 1 से 3 चम्मच तक सोआ का सेवन किया जा सकता है। हालाँकि इसकी ख़ुराक व्यक्ति के उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं के आधार पर बदली भी जा सकती है।
सोआ से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं के लिए सोआ का सेवन सुरक्षित माना गया है।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन सुरक्षित माना गया है।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
हार्ट
हार्ट के मरीजों को सोआ का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर सोआ का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
सोआ के नुकसान (Side Effects)
- अधिक मात्रा में सोआ का सेवन करने से कई बार उल्टी की समस्या हो सकती है।
- गैस्ट्रिक की समस्या वाले लोगों के लिए सोआ का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। स्वाद में कड़वा होने के कारण यह पित्त को बढ़ाने का काम करता है।
- डायबिटीज, हाई बीपी या किसी अन्य चीज की दवा खाने वाले लोगों के लिए सोआ का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या बच्चों को सोआ की ख़ुराक देना फायदेमंद है ?
बच्चों के लिए सोआ फायदेमंद हो सकता है लेकिन इसे देने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
- क्या सोआ में कैंसर से बचाव करने वाले गुण पाए जाते हैं ?
एक शोध से इस बात की जानकारी मिलती है कि, सोआ में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर जैसी बीमारी से बचाव करने में भी फायदेमंद है।
- क्या हिचकी आने की समस्या होने पर सोआ का सेवन लाभदायक है ?
लगातार आने वाली हिचकी की समस्या को दूर करने के लिए सोआ का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
Reviews
There are no reviews yet.