Description
लौंग का इस्तेमाल एक आम भारतीय घर में खाने में ज़ायका लाने के लिए मसाले के रूप में किया जाता है। इसका उत्पादन विभिन्न एशियाई देशों सहित साउथ अमेरिका में भी किया जाता है। आयुर्वेद में बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं के निवारण के लिए लौंग का उपयोग बेहद लाभप्रद माना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम सियाजियम ऐरोमेटिकम है। लौंग में पाया जाने वाला विटामिन, मिनरल और फाइबर विशेष रूप से उपयोगी माना जाता है।
लौंग से होने वाले फायदे (Benefits)
- हड्डियों के लिए लौंग का लाभ : हड्डियों को मजबूती देने के लिए लौंग को बेहद उपयोगी माना जाता है। हड्डियों की मजबूती के लिए यह इतना असरदार है कि आर्थराइटिस के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने के लिए लौंग का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है।
- कैंसर के रोकथाम के लिए लौंग : कुछ शोधों के आधार पर यह बात सामने आई है कि लौंग के सेवन से काफी हद तक कैंसर का भी रोकथाम किया जा सकता है। यह कैंसर के ट्यूमर को शरीर में बढ़ने से रोकने का काम करता है। इसके साथ ही लौंग शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में भी मददगार है। इसमें कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जानते हैं जो एंटी कैंसर की तरह काम करते हैं। इसके सेवन से विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर से बचा जा सकता है।
- मुँह की समस्याओं के लिए लौंग : मुँह से जुड़ी समस्याओं के लिए लौंग को काफी गुणकारी माना जाता है। यह मसूढ़ों के दर्द और सूजन को दूर करने में लाभकारी माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला एंटी-बैक्टेरियल गुण दांतों के दर्द को दूर करने में फायदेमंद है। इसका उपयोग मुँह से बदबू आने की समस्या को दूर करने में भी प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।
- लिवर के लिए लौंग : एक शोध के अनुसार लौंग में पाए जाने वाले तत्व विशेष रूप से लिवर के लिए ख़ासा फायदेमंद हैं। इसके सेवन से लिवर की बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। असल में लौंग में एगूनोल पाया जाता है जिसे लिवर के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है।
लौंग की ख़ुराक (Dosage)
- लौंग की ख़ुराक व्यक्ति के उम्र, स्वास्थ्य समस्या और जेंडर पर निर्भर करता है। इसके सेवन से पहले किसी हर्बलिस्ट की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। आमतौर पर दांतों में दर्द या खांसी को रोकने के लिए एक से दो लौंग का एक बार में उपयोग किया जा सकता है।
लौंग से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं के लिए लौंग का सेवन सुरक्षित नहीं है।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन सुरक्षित नहीं माना गया है।
हार्ट
हार्ट के मरीजों को लौंग का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर लौंग का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
लौंग से होने वाले नुकसान (Side Effects)
- लौंग के अधिक सेवन से व्यक्ति को स्किन एलर्जी हो सकती है।
- इसके सेवन से कई बार दस्त या पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
- इसके सेवन से मांशपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
- किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित व्यक्ति को इसके सेवन से नुकसान हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या लौंग का सेवन बच्चों के लिए फायदेमंद है ?
एक सीमित मात्रा में लौंग के सेवन से बच्चों को लाभ हो सकता है लेकिन इसे देने से पहले डॉक्टरी सलाह अवश्य लें।
- लौंग की तासीर क्या होती है ?
लौंग एक गर्म पदार्थ है, इसकी तासीर गर्म होती है।
Reviews
There are no reviews yet.