Description
आयुर्वेद में शंखपुष्पी को एक बेहद कारगर जड़ी-बूटी के नाम से जाना जाता है। दिमागी शक्ति बढ़ाने के साथ ही साथ यह पाचन क्रिया को सुचारु करने के लिए भी सहायक माना जाता है। इसके साथ ही इसका उपयोग अन्य कई प्रकार के स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम कोनोवुल्लूस प्लूरिकालिस है। इसे त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी प्रभावी माना गया है।
शंखपुष्पी से होने वाले फायदे (Benefits)
- पेट के लिए शंखपुष्पी : पेट से जुड़ी पाचन की समस्या को दूर करने के लिए शंखपुष्पी को बेहद उपयोगी माना जाता है। यह अपच और गैस की समस्या को दूर कर डाईजेसन को ठीक रखने में मददगार है। पाचन तंत्र को मजबूत रखने के लिए इसका सेवन नियमित रूप से करना लाभप्रद माना जाता है।
- मस्तिष्क के लिए शंखपुष्पी : मस्तिष्क की शक्ति को बढ़ाने और यादाश्त को मजबूत करने के लिए शंखपुष्पी का सेवन करना काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद न्यूरोप्रोटेक्टिव गुणों की वजह से इसे यादाश्त को बढ़ाने के लिए गुणकारी माना जाता है। इसका सेवन करने से अल्ज़ाइमर जैसी बीमारी से भी काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।
- हार्ट के लिए शंखपुष्पी : एक शोध के अनुसार शंखपुष्पी में एथेनॉलिक एक्सट्रेक्ट पाया जाता है। यह हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट की संभावना को कम करने में प्रभावी रूप से काम करता है। यह फैटी एसिड को कम कर कोलेस्ट्रॉल घटाने में भी काफी प्रभावी रूप से काम करता है। इसलिए इसके सेवन से दिल को स्वस्थ्य रखा जा सकता है।
- त्वचा के लिए शंखपुष्पी : स्किन से जुड़ी कुछ ख़ास समस्याएं जैसे मुहांसे, ब्लैक हेड्स, डेड स्किन आदि को दूर करने के लिए शंखपुष्पी का सेवन करना लाभकारी माना जाता है। यह त्वचा की इन समस्याओं को दूर कर चेहरे पर निखार लाने के साथ ही उसे चमकदार बनाने का काम करती है।
शंखपुष्पी की ख़ुराक (Dosage)
- यूँ तो विभिन्न स्वास्थ्य समस्या के लिए इसकी अलग-अलग ख़ुराक दी जाती है। लेकिन आमतौर पर एक दिन में 1 से 4 चम्मच तक शंखपुष्पी का सेवन किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल टैबलेट के रूप में भी किया जाता है जिसकी सही जानकारी किसी हर्बलिस्ट से लेना उचित है।
शंखपुष्पी से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
स्तनपान
लिवर
हार्ट
किडनी
शंखपुष्पी के नुकसान (Side Effects)
- लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए शंखपुष्पी का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
- डायबिटीज, हार्ट या बीपी की दवा लेने वालों के लिए इसके सेवन से नुकसान पहुंच सकता है।
- शंखपुष्पी का अधिक सेवन करने से उल्टी या दस्त की समस्या हो सकती है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या छोटे बच्चों को शंखपुष्पी की ख़ुराक दी सकती है ?
शंखपुष्पी की ख़ुराक कभी भी पांच साल से कम उम्र के बच्चों को ना दें।
- क्या इसके सेवन से वजन नियंत्रण में सहायता मिलती है ?
चूँकि शंखपुष्पी के सेवन से बहुत से रोगों का नाश किया जा सकता है इसलिए इससे कुछ हद तक वजन नियंत्रण में भी सहायता मिलती है।
- क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए शंखपुष्पी का सेवन फायदेमंद है ?
शंखपुष्पी में ब्लड शुगर लेवल को कम करने के भी गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसके सेवन से काफी हद तक डायबिटीज की समस्या का भी निदान किया जा सकता है।
Reviews
There are no reviews yet.