Description
आयुर्वेद में गोखरू का इस्तेमाल विशेष रूप से दवाओं के निर्माण में किया जाता है। गोखरू पाउडर को कई प्रकार की बीमारियों को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। यह भारत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका और यूरोप के कुछ देशों में भी पाया जाता है। इसे कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन का एक अच्छा श्रोत माना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम ट्रिबुलस टेरेस्ट्रिस है।
गोखरू पाउडर से होने वाले फायदे (Benefits)
- मानसिक तनाव और चिंता के लिए गोखरू पाउडर : आजकल अमूमन हर व्यक्ति को किसी न किसी तरह की चिंता या स्ट्रेस है। यह आगे जाकर कई अन्य तरह की बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं। इससे निजात पाने के लिए गोखरू पाउडर का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला सैपोनिन की मात्रा विशेष रूप से मानसिक तनाव को दूर करने में लाभकारी है।
- हार्ट के लिए गोखरू पाउडर : दिल की बीमारियों से बचाव के लिए हार्ट का स्वस्थ्य होना जरूरी है। इसके लिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करना और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना जरूरी है। गोखरू पाउडर के सेवन से काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल लेवल और बीपी की समस्या को काबू में रखने में मदद मिलती है।
- किडनी स्टोन की समस्या के लिए गोखरू पाउडर : किडनी स्टोन की समस्या कुछ लोगों के लिए गंभीर रूप भी ले सकती है। इससे निजात पाने के लिए गोखरू पाउडर का सेवन करना बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से किडनी स्टोन को यूरीन के माध्यम से निकालना जा सकता है। इसे यूटीआई की समस्या को दूर करने के लिए भी प्रभावी माना जाता है।
- त्वचा की समस्या के लिए गोखरू पाउडर : स्किन प्रॉब्लम्स की बात करें तो एक्जिमा एक ऐसी समस्या है जिससे खूबसूरती भी बिगड़ती है और चेहरा काफी खराब हो जाता है। इस समस्या के निदान के लिए गोखरू पाउडर का इस्तेमाल करना प्रभावशाली है। इसमें पाया जाने वाला एंटी-इंफेल्मैटरी गुण त्वचा की रक्षा करता है और एक्जिमा जैसी समस्या को दूर करने में भी मददगार है।
गोखरू पाउडर की ख़ुराक (Dosage)
- व्यक्ति के स्वास्थ्य समस्या, उम्र और जेंडर को ध्यान में रखते हुए गोखरू पाउडर की ख़ुराक दी जाती है। इसकी सही जानकारी के लिए किसी हर्बलिस्ट से संपर्क करना ही उचित माना जाता है।
गोखरू पाउडर से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं के लिए गोखरू पाउडर का सेवन सुरक्षित नहीं है।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बिना नहीं करना चाहिए।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों को इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करनी चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए गोखरू पाउडर का सेवन सुरक्षित है।
किडनी
किडनी की बीमारी से ग्रसित व्यक्ति के लिए इसका सेवन सुरक्षित माना गया है।
गोखरू पाउडर से नुकसान (Side Effects)
- गोखरू पाउडर का अधिक सेवन करने से पेट ख़राब होना या दस्त की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही कुछ मामलों में पेट में जलन की समस्या भी हो सकती है।
- सेंसिटिव स्किन वालों के लिए गोखरू पाउडर का इस्तेमाल करने से स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है।
- पुरुषों के लिए इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से प्रोस्टेट के आकार में वृद्धि हो सकती है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या गोखरू पाउडर की ख़ुराक बच्चों को दी जा सकती है ?
गोखरू पाउडर की ख़ुराक बच्चों को देने से पहले डॉक्टरी परामर्श जरूर लें।
- क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए गोखरू पाउडर का सेवन लाभदायक है ?
डायबिटीज के मरीजों के लिए गोखरू पाउडर का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल में गिरावट देखी जा सकती है।
Reviews
There are no reviews yet.