Description
आम भाषा में सेज को तेज पत्ते के नाम से भी जाना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम साल्विया ऑफिसिनैलिस है।आमतौर पर इसका इस्तेमाल भारतीय घरों में मसाले के रूप में किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी की इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में विभिन्न रोगों के निदान के लिए भी किया जाता है। कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए इसका सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है।
सेज से होने वाले फायदे (Benefits)
- मस्तिष्क विकास के लिए सेज : आयुर्वेद में सेज के इस्तेमाल को मस्तिष्क विकास के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसे ब्रेन के कई विकारों को दूर करने में बेहद प्रभावी माना जाता है। यहाँ तक की डिप्रेशन और भूलने की बीमारी को दूर करने में भी इसे ख़ासा प्रभावी माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टेरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से यह ब्रेन के लिए कई मायनों में फायदेमंद है।
- महिलाओं के लिए सेज : महिलाओं में एक उम्र के बाद मेनोपॉज होता है जिससे पीरियड का आना बंद हो जाता है। इस दौरान उन्हें शारीरिक दर्द और कमजोरी से होकर गुजरना पड़ता है। उनकी इस समस्या का समाधान करने के लिए सेज को बेहद लाभकारी माना जाता है।
- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल के लिए सेज : शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल के बढ़ने से अक्सर हाई ब्लड प्रेशर और यहाँ तक की हार्ट से जुड़ी बीमारियों से भी दो चार होना पड़ सकता है। ऐसे में सेज का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को काफी हद तक काबू में रखा जा सकता है। यह शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में बेहद कारगर है।
- वेट लॉस के लिए सेज : एक शोध से मिली जानकारी के अनुसार सेज में फाइबर की मात्रा ज्यादा होने की वजह से इसका उपयोग वजन कम करने में सबसे ज्यादा प्रभावी माना जाता है। वजन बढ़ने की समस्या से आजकल काफी लोग परेशान हैं। इस समस्या के समाधान के लिए सेज का सेवन लाभकारी हो सकता है।
सेज की ख़ुराक (Dosage)
- विशेष स्वास्थ्य लाभ के लिए रोजाना एक कप सेज की चाय पी जा सकती है। इसके अलावा किसी विशेष परिस्थिति में सेज की सही ख़ुराक की जानकारी किसी हर्बलिस्ट से लेना ही उचित है।
सेज से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को सेज का सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करनी चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों को सेज का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर सेज का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
सेज के नुकसान (Side Effects)
- अधिक मात्रा में सेज का सेवन करने से हार्ट बीट तेज हो सकती है और कई मामलों में मिर्गी का दौरा भी पड़ सकता है।
- डायबिटीज, हार्ट और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए सेज का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
- एक नियत मात्रा से ज्यादा सेज का सेवन करने से लिवर को नुकसान पहुंच सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- सेज का इस्तेमाल खाने में कैसे किया जा सकता है ?
खाने में सेज का इस्तेमाल विशेष रूप से सब्जी या सूप के साथ करना भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।
- क्या बच्चों के लिए सेज फायदेमंद है ?
छोटे बच्चों के लिए सेज कई मायनों में फायदेमंद हैं लेकिन छोटे बच्चों को इसे देने से पहले एक बार डॉक्टरी सलाह जरूर लें।
Reviews
There are no reviews yet.