Description
आयुर्वेद में अपामार्ग को एक बेहद जरूरी जड़ी-बूटी माना जाता है। इसका उपयोग विशेष रूप से विभिन्न आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण में किया जाता है। इसे आम भाषा में क्षार भी कहा जाता है। इसका उपयोग पाचन संबंधी तकलीफों को दूर करने के साथ ही स्त्री रोगों के लिए भी किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम एकयिरिंथिस एस्पेरा है।
अपामार्ग से होने वाले फायदे (Benefits)
- पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए अपामार्ग : पेट से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निर्माण के लिए अपामार्ग को ख़ासा लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से अपच, गैस, पेट दर्द और यहाँ तक की पेट के कीड़ों की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसके सेवन से उल्टी और जी मिचलाने की समस्या का भी समाधान किया जा सकता है।
- किडनी से जुड़ी समस्या के लिए अपामार्ग : किडनी में होने वाले पत्थर की समस्या को दूर करने के लिए अपामार्ग को विशेष प्रभावशाली माना जाता है। यह किडनी में पत्थर की समस्या को दूर करने के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। इसके सेवन से किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने में विशेष लाभ मिलता है।
- हार्ट की समस्या के लिए अपामार्ग : दिल की बीमारी से छुटकारा पाने के लिए भी अपमार्ग को लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में काफी फायदा मिलता है। शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने के लिए इसे खासतौर से उपयोगी माना जाता है।
- डायबिटीज के लिए अपामार्ग : टाइप 2 डायबिटीज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपामार्ग को विशेष रूप से लाभदायक माना जाता है। इसमें एथेनॉल नाम का एक तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में सहायक है। अपामार्ग के सेवन से हाई ब्लड शुगर को काफी हद तक कम करने में असरदार है।
अपामार्ग की ख़ुराक (Dosage)
- अपामार्ग की सही ख़ुराक व्यक्ति की उम्र, अवस्था और जेंडर पर निर्भर करता है। इसके ख़ुराक की सही जानकारी अपनी स्वास्थ्य अवस्था को ध्यान में रखते हुए किसी हेरबालिस्ट की सलाह से ही लेनी चाहिए।
अपामार्ग से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं के लिए अपामार्ग का सेवन सुरक्षित नहीं है।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए अपामार्ग का सेवन सुरक्षित माना जाता है।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर अपामार्ग का सेवन सुरक्षित है।
अपामार्ग के नुकसान (Side Effects)
- अधिक मात्रा में अपामार्ग का सेवन करने से उल्टी या मतली की समस्या हो सकती है।
- गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन से काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है।
- इसके सेवन से महिलाओं में बांझपन की समस्या हो सकती है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या अपामार्ग की ख़ुराक छोटे बच्चों को दी जानी चाहिए ?
अपामार्ग की ख़ुराक 12 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं दी जानी चाहिए।
- क्या इसके सेवन से बवासीर के मरीजों को लाभ मिल सकता है ?
आपमार्ग के सेवन से बवासीर के मरीजों को भी काफी हद तक फायदा मिल सकता है।
- क्या सर्दी- जुक़ाम की समस्या में अपामार्ग का सेवन किया जा सकता है ?
सर्दी-जुक़ाम की समस्या से निपटने के लिए अपामार्ग का सेवन करना असरदार माना जाता है।
Reviews
There are no reviews yet.