Description
स्वाद में काफी कड़वा और तीखा होने के वाबजूद भी आयुर्वेद में गोरखमुंडी को ख़ासा लाभकारी माना जाता है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के रोगों के दवाओं के निर्माण में किया जाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी फंगल और एंटी बैक्टेरियल गुणों की वजह से इसे विभिन्न रोगों के लिए असरदार माना जाता है। इस पौधे में विशेष रूप से ठंड के मैसम में फूल भी निकलते हैं जिसका उपयोग दर्द निवारक दवा के तौर पर किया जाता है।
गोरखमुंडी से होने वाले फायदे (Benefits)
- आँखों की समस्या के लिए गोरखमुंडी : आँखों में जलन, दर्द या पानी आने की समस्या को दूर करने के लिए गोरखमुंडी को विशेष रूप से फायदेमंद माना जाता है। इसका उपयोग आँखों पर करने से आँख की रौशनी को भी नुकसान होने से बचाया जा सकता है। इसके फूल पीसकर आँखों पर लगाने से ख़ासा लाभ मिलता है।
- किडनी स्टोन के लिए गोरखमुंडी : आजकल किडनी में स्टोन होने की समस्या अमूमन लोगों को होती है। इससे बचने के लिए गोरखमुंडी का सेवन ख़ासा उपयोगी माना जाता है। यह किडनी स्टोन की समस्या को बिना किसी ऑपरेशन के दूर करने में फायदेमंद माना जाता है।
- हार्ट के लिए गोरखमुंडी : दिल की बीमारियों से बचाव के लिए गोरखमुंडी का सेवन काफी लाभप्रद माना गया है। इसके सेवन से कोलस्ट्रोल लेवल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। आमतौर पर दिल से संबंधित परेशानी तभी होती है जब आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ होता है।
- डायबिटीज के लिए गोरखमुंडी : डायबिटीज या मधुमेह की समस्या से ग्रसित व्यक्ति के लिए भी गोरखमुंडी का सेवन बेहद असरदार माना गया है। इसके सेवन से टाइप 2 डायबिटीज को काफी हद तक काबू में रखा जा सकता है। यह शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को कंट्रोल करने में सहायक है।
गोरखमुंडी की ख़ुराक (Dosage)
- एक वयस्क व्यक्ति को एक दिन में 1 से 3 ग्राम तक ही गोरखमुंडी का सेवन करना चाहिए। विशेष परिस्थितियों में इसकी ख़ुराक व्यक्ति के स्वास्थ्य समस्याओं पर निर्भर करती है।
गोरखमुंडी से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को गोरखमुंडी का सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए गोरखमुंडी का सेवन बेहद लाभकारी माना जाता है।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर गोरखमुंडी का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
गोरखमुंडी से नुकसान (Side Effects)
- गोरखमुंडी के अधिक सेवन से उल्टी या मतली की समस्या भी हो सकती है।
- किसी भी तरह के हर्बल उत्पाद से एलर्जी वाले लोगों को इसके सेवन से नुकसान हो सकता है।
- डायबिटीज, हार्ट और बीपी की दवाओं का सेवन करने वालों को इससे नुकसान हो सकता है।
- सर्जरी के बाद इसका सेवन करने से ब्लीडिंग डिसऑर्डर हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या छोटे बच्चों को गोरखमुंडी की ख़ुराक दी जानी चाहिए ?
छोटे बच्चों को गोरखमुंडी की ख़ुराक़ देने से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना काफी जरूरी है।
- क्या गोरखमुंडी के सेवन से बुखार में लाभ मिल सकता है ?
बुखार के दौरान गोरखमुंडी के सेवन से काफी हद तक लाभ मिल सकता है।
- क्या सेक्सुअल वेलनेस के लिए गोरखमुंडी का सेवन किया जा सकता है ?
आयुर्वेद में सेक्सुअल वेलनेस के लिए गोरखमुंडी को काफी लाभकारी माना गया है।
Reviews
There are no reviews yet.