Description
आयुर्वेद में वज्रदंती को मुख्य रूप से एक प्रमुख जड़ी-बूटी माना जाता है। इसका उपयोग विशेष रूप से दांतों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही इसका उपयोग विभिन्न बीमारियों को दूर करने के लिए जाता है। वज्रदंती का वानस्पतिक नाम बारलेरिया प्रियोनाइटिस है। यह स्वाद में थोड़ा कड़वा और तीखा होता है।
वज्रदंती से होने वाले फायदे (Benefits)
- मुँह के लिए वज्रदंती : दांतों के लिए वज्रदंती को काफी लाभकारी माना जाता है। इसके उपयोग से दांत काफी मजबूत बनते हैं और साथ ही मसूड़े भी स्वस्थ्य होते हैं। इसका उपयोग मुँह के छालों के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है। दांतों में सड़न और मसूड़े से खून आने की स्थिति में भी वज्रदंती का उपयोग विशेष फायदेमंद माना जाता है।
- आर्थराइटिस के लिए वज्रदंती : आयुर्वेद में वज्रदंती का उपयोग विशेष रूप से आर्थराइटिस के इलाज में किया जाता है। इसे जोड़ों के दर्द और सूजन से निजात दिलाने में ख़ासा प्रभावी माना जाता है। गठिया के मरीजों को वज्रदंती का लेप लगाने से भी लाभ मिल सकता है।
- त्वचा के लिए वज्रदंती : त्वचा से संबंधित विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए भी वज्रदंती को काफी लाभदायक माना जाता है। एक्जिमा, खुजली, मुहांसे जैसी समस्याओं को दूर कर वज्रदंती त्वचा में चमक लाने का काम करता है। इसके उपयोग से एड़ी फटने की समस्या से भी निजात पाया जा सकता है।
- किडनी के लिए वज्रदंती : वज्रदंती को मुख्य रूप से किडनी में होने वाले पत्थर की समस्या को दूर करने के लिए उपयोगी माना जाता है। इसके सेवन से किडनी के पत्थर को बिना किसी दवा के सेवन के दूर किया जा सकता है। किडनी की इस परेशानी को दूर करने के लिए इसका सेवन बेहद लाभदायक है।
- सर्दी-जुक़ाम और बलगम के लिए वज्रदंती : सर्दी-जुक़ाम की समस्या को दूर करने के लिए वज्रदंती का उपयोग काफी लाभदायक माना जाता है। इसके सेवन से सर्दी-खांसी की समस्या को तो दूर करने में मदद मिलती ही है साथ ही अस्थमा की समस्या को दूर करने में भी यह काफी सहायक है।
वज्रदंती की ख़ुराक (Dosage)
- एक दिन में कम से कम 2 से 3 ग्राम तक वज्रदंती की ख़ुराक ली जा सकती है। लेकिन किसी विशेष स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित व्यक्ति के लिए इसके ख़ुराक की जानकारी किसी हर्बलिस्ट से लेना ही उचित माना जाता है।
वज्रदंती से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को वज्रदंती का सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए वज्रदंती का सेवन सुरक्षित माना गया है।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर वज्रदंती का सेवन लाभदायक माना जाता है।
वज्रदंती से नुकसान (Side Effects)
- आमतौर पर वज्रदंती से कोई ख़ास नुकसान नहीं है लेकिन इसके अधिक सेवन से उल्टी और मतली की समस्या हो सकती है।
- वज्रदंती का सेवन विशेष रूप से डायबिटीज, हार्ट और बीपी की दवा का सेवन करने वालों के लिए नुकसानदेह है।
- सर्जरी से पहले और कुछ दिनों के बाद तक इसका उपयोग करने से नुकसान हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या दांतों के लिए वज्रदंती का उपयोग बच्चे कर सकते हैं ?
बच्चों के लिए वज्रदंती का सेवन दांतों के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।
- क्या महिलाओं के लिए वज्रदंती का सेवन उपयोगी है ?
महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए वज्रदंती का उपयोग काफी लाभदायक है।
Reviews
There are no reviews yet.