Description
आयुर्वेद में विशेष रूप से पथरी या स्टोन के इलाज के लिए पाषाणभेद का इस्तेमाल किया जाता है। पाषाणभेद पाउडर का उपयोग खासतौर से किडनी स्टोन में करना बेहद लाभकारी माना जाता है। इसके साथ ही इस पाउडर का इस्तेमाल अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाने के लिए भी किया जाता आ रहा है। इसका वानस्पतिक नाम बर्जेनिआ सिलिएटा है।
पाषाणभेद पाउडर से होने वाले फायदे (Benefits)
- किडनी स्टोन के लिए पाषाणभेद पाउडर : पाषाणभेद का अर्थ ही होता है पत्थरों को तोड़ने वाला। बहरहाल इसका सेवन किडनी स्टोन की समस्या वाले लोगों के लिए करना बेहद फायदेमंद है। यह पाउडर पथरी को छोटे टुकड़ों में परिवर्तित करके पेशाब के माध्यम से बाहर निकालने में प्रभावी माना जाता है।
- खांसी दूर करने के लिए पाषाणभेद पाउडर : खांसी की समस्या से पीड़ित व्यक्ति के लिए पाषाणभेद पाउडर का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। यह लगातार आने वाली खांसी को रोकने में असरदार माना जाता है। यह खांसी रोकने के साथ ही लंग्स से जुड़ी अन्य तकलीफों को दूर करने में भी लाभकारी है।
- माउथ अल्सर के लिए पाषाणभेद पाउडर : बहुत से ऐसे लोग हैं जो माउथ अल्सर या मुँह के छालों की समस्या से पीड़ित हैं। इस समस्या को समय रहते दूर करने के लिए यदि पाषाणभेद पाउडर का सेवन किया जाए तो काफी लाभ मिल सकता है।
- पेट संबंधी समस्या के लिए पाषाणभेद पाउडर : पेट से जुड़ी विभिन्न समस्याएं जैसे कि, दस्त, कब्ज, गैस आदि को दूर करने में भी पाषाणभेद पाउडर को उपयोगी माना जाता है। पेट से जुड़ी इन समस्याओं के समाधान के लिए इस पाउडर का उपयोग आयुर्वेदिक इलाज के रूप में किया जा सकता है।
- महिलाओं के लिए पाषाणभेद पाउडर : अमूमन महिलाओं को ल्यूकोरिया की समस्या से ग्रसित पाया गया है। इस समस्या में मुख्य रूप से मूत्र विसर्जन के समय सफ़ेद रंग का तरल पदार्थ निकलता है। शोधकर्ताओं की माने तो इस पाषाणभेद पाउडर का सेवन करने से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।
पाषाणभेद पाउडर की ख़ुराक (Dosage)
- इस पाउडर की ख़ुराक विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए अलग-अलग हो सकती है। लेकिन आमतौर पर एक दिन में 1 से 3 ग्राम तक पाषाणभेद पाउडर का सेवन किया जा सकता है।
पाषाणभेद पाउडर से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं के लिए पाषाणभेद पाउडर का सेवन सुरक्षित नहीं माना जाता है।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों को पाषाणभेद पाउडर का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी स्टोन की समस्या वाले लोगों के लिए इस पाउडर का सेवन सुरक्षित है।
पाषाणभेद पाउडर के नुकसान (Side Effects)
- इस पाउडर का अधिक मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए कई मायनों में नुकसानदेह हो सकता है।
- किसी तरह की दवाओं जैसे, डायबिटीज, हाई बीपी या हार्ट की दवा लेने वालों के लिए इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
- हर्ब्स से एलर्जी होने वाले लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदेह है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या बच्चों को पाषाणभेद पाउडर की ख़ुराक दी जा सकती है ?
बच्चों को पाषाणभेद पाउडर की ख़ुराक देने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
- कब्ज की समस्या होने पर पाषाणभेद पाउडर की खुराक कितनी लेनी चाहिए ?
कब्ज की समस्या से पीड़ित व्यक्ति 2 से 3 ग्राम तक इस पाउडर का सेवन कर सकता है।
- क्या पाषाणभेद पाउडर डायबिटीज कंट्रोल करने में भी सहायक है ?
अभी तक इस बारे में कोई उचित जानकारी नहीं मिल पाई है, इसलिए डायबिटीज के मरीज इस पाउडर का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
Reviews
There are no reviews yet.