Description
त्रिफला पाउडर का नाम आपने जरूर सुना होगा। इसका उपयोग आमतौर पर सभी घरों में किया जाता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से लोग कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए करते हैं। आयुर्वेद में त्रिफला पाउडर का इस्तेमाल अन्य भी कई स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए किया जाता है। इसे हरड़, आंवला और बहेड़े के मिश्रण से तैयार किया जाता है। आयुर्वेदिक इलाज के रूप में इसका इस्तेमाल सदियों से किया जाता आ रहा है।
त्रिफला पाउडर से होने वाले फायदे (Benefits)
- कब्ज की समस्या के लिए त्रिफला पाउडर : कब्ज की समस्या होने पर या मल त्यागने में किसी तरह की दिक्कत होने पर त्रिफला पाउडर का सेवन करना लाभप्रद होता है। यह पाउडर खाना को पचाने में मदद कर कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक है। यह पाचनतंत्र को ठीक रखने में काफी कारगर है।
- वेट लॉस के लिए त्रिफला पाउडर : कुछ लोग वजन कम करना काफी मुश्किल समझते हैं। हालाँकि ऐसा है नहीं, यदि आप बिना किसी मेहनत के वजन कम करना चाहते हैं तो त्रिफला पाउडर से बेहतर उपाय और कुछ नहीं हो सकता है। यह कॉलन की सफाई कर वजन को नियंत्रित करने में सहायक है।
- त्वचा और बालों की समस्याओं के लिए त्रिफ़ला पाउडर : त्वचा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भी त्रिफला पाउडर काफी मददगार है। इसके इस्तेमाल से त्वचा की विभिन्न समस्याओं जैसे ड्राईनेस, रिंकल, मुहांसों आदि की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके साथ ही इसका उपयोग बालों की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए भी किया जा सकता है।
- आँखों की समस्याओं के लिए त्रिफला पाउडर : आँखों से जुड़ी कुछ विशेष समस्याओं जैसे कि, मोतियाबिंद और ग्लूकोमा से बचने के लिए भी त्रिफला पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही इसके सेवन से आँखों में जलन और खुजली की समस्या होने से भी बचा जा सकता है।
त्रिफला पाउडर की ख़ुराक (Dosage)
- रोजाना रात को एक ग्लास पानी में 3 से 5 ग्राम त्रिफला पाउडर डालकर सुबह उस पानी को पीने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही इस पानी को छानकर इससे आँख धोने से आँखों की समस्या से बचा जा सकता है। अन्य समस्याओं के लिए इसकी ख़ुराक में परिवर्तन देखा जा सकता है।
त्रिफला पाउडर से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए इसका सेवन सुरक्षित नहीं माना जाता है।
स्तनपान
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए त्रिफला पाउडर का सेवन वर्जित माना जाता है।
लिवर
लिवर से जुड़ी समस्या वाले व्यक्ति डॉक्टरी सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
हार्ट
हृदय रोगियों को इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
किडनी
किडनी रोगी इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करें।
त्रिफला पाउडर के नुकसान (Side Effects)
- रात के समय त्रिफला पाउडर लेने से नींद ना आने की समस्या हो सकती है।
- अधिक मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से दस्त की समस्या हो सकती है।
- अत्यधिक मात्रा में इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या हो सकती है।
- हाई ब्लड शुगर वाले लोगों को त्रिफला पाउडर के सेवन से बचना चाहिए, यह शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या छोटे बच्चों के लिए त्रिफला पाउडर का सेवन सुरक्षित है ?
पांच साल की उम्र से छोटे बच्चों के लिए इसकी ख़ुराक असुरक्षित है। बच्चों को इसकी खुराक डॉक्टरी परामर्श के बाद ही दें।
- त्रिफला पाउडर का सेवन किस समय करना बेहतर माना जाता है ?
त्रिफला पाउडर को लेने का सबसे उत्तम समय सुबह का माना जाता है।
- क्या त्रिफला पाउडर का सेवन दूध के साथ किया जा सकता है ?
त्रिफला पाउडर का इस्तेमाल रात को सोते वक़्त दूध के साथ किया जा सकता है।
Reviews
There are no reviews yet.