Description
आयुर्वेद में कपिकच्छु को कौंच के बीज के नाम से भी जाना जाता है। इसका इस्तेमाल सैकड़ों हर्बल मेडिसिन के निर्माण में किया जाता है। विशेष रूप से इसके बीज का उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए किया जाता है। खासतौर से पुरुषों की सेक्सुअल सेक्सुअल वेलनेस के लिए इसे ख़ासा उपयोगी माना जाता है। इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले ख़ास तत्व अन्य कई बीमारियों को ठीक करने के भी काम आते हैं।
कपिकच्छु से होने वाले फायदे (Benefits)
- पुरुषों की सेक्सुअल वेलनेस के लिए कपिकच्छु : आजकल स्ट्रेस भरी जिंदगी जीने का असर व्यक्ति के सेक्सुअल वेलनेस पर भी पड़ता है। पुरुषों की इस समस्या का समाधान करने के लिए कपिकच्छु को विशेष लाभदायक माना जाता है। इससे व्यक्ति की चिंताएं खत्म होती है और मूड अच्छा होता है। यह शरीर में डोपामाइन के स्तर को बढ़ाने में उपयोगी है।
- वजन बढ़ाने के लिए कपिकच्छु : बहुत से ऐसे लोग हैं जो कितना भी खा लें लेकिन उनका वजन नहीं बढ़ता और वो हमेशा अंडर वेट ही रहते हैं। ऐसे लोगों की समस्याओं का समाधान कपिकच्छु से किया जा सकता है। नियमित रूप से कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से वजन को बढ़ाने में मदद मिलती है।
- शारीरिक दर्द के लिए कपिकच्छु : शरीर के विभिन्न हिस्सों को दर्द को दूर करने के लिए खासतौर से कपिकच्छु का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। विशेष रूप से पीठ दर्द की समस्या को दूर करने के लिए इसका सेवन ख़ासा उपयोगी माना जाता है।
- पार्किंसंस की बीमारी के लिए कपिकच्छु : पार्किंसंस एक ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति के हाथों के साथ ही पूरा शरीर कांपने लगता है। इस बीमारी से छुटकारा दिलाने में कपिकच्छु को बेहद लाभकारी माना जाता है। यह बीमारी भी मस्तिष्क से जुड़ी होती है इसलिए इसके समाधान के लिए भी यह उपयोगी है। इसके सेवन से दिमागी शक्ति मजबूत होती है और एकाग्रता में भी वृद्धि होती है।
कपिकच्छु की ख़ुराक (Dosage)
- इसकी ख़ुराक हमेशा व्यक्ति के उम्र, जेंडर और स्वास्थ्य समस्या पर निर्भर करता है। पुरुष एक दिन में 3 से 7 ग्राम तक कपिकच्छु का सेवन कर सकते हैं।
कपिकच्छु से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं के लिए का कपिकच्छु सेवन सुरक्षित नहीं है।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बिना नहीं करना चाहिए।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों को इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करनी चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए कपिकच्छु का सेवन सुरक्षित नहीं है।
किडनी
किडनी की बीमारी से ग्रसित व्यक्ति इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
कपिकच्छु के नुकसान (Side Effects)
- इसके अधिक सेवन से व्यक्ति को मस्तिष्क संबंधित समस्याएं हो सकती है।
- बिना डॉक्टरी परामर्श के इसका सेवन करने से नुकसान हो सकता है।
- किसी भी तरह के हर्ब्स से एलर्जी वाले लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदेह है।
- सर्जरी से पहले और कुछ दिनों बाद तक इसके सेवन से नुकसान हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या कपिकच्छु के सेवन से वजन को नियंत्रण में किया जा सकता है ?
कपिकच्छु के सेवन से वेट लॉस पर कितना प्रभाव पड़ता है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
- क्या डायबिटीज की दवा का सेवन करने वाले पुरुषों के लिए कपिकच्छु का सेवन सुरक्षित है ?
डायबिटीज की दवाओं का सेवन करने वालों को कपिकच्छु बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं लेना चाहिए।
- वजन बढ़ाने के लिए एक दिन में कितने चम्मच तक कपिकच्छु का सेवन किया जा सकता है ?
वेट गेन के लिए एक दिन में लगभग दो चम्मच तक कपिकच्छु का सेवन किया जा सकता है।
Reviews
There are no reviews yet.