Description
कपूर कचरी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है इसका इस्तेमाल विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम स्पाइकड जिंजर लिली है। इसके इस्तेमाल से बालों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को दूर करने के साथ ही आँखों से जुड़ी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।
कपूर कचरी से होने वाले फायदे (Benefits)
- बालों के लिए कपूर कचरी के लाभ : बालों के झड़ने और ड्राई होने की समस्याओं के समाधान के लिए कपूर कचरी का उपयोग बेहद लाभदायक है। इसका इस्तेमाल बालों पर करने से बाल मजबूत, चमकदार और घने होते हैं। बालों के टूटने की समस्या से आजकल लगभग है हर कोई परेशान है ऐसे में इसका उपयोग काफी कारगर साबित हो सकता है।
- उल्टी की समस्या के लिए कपूर कचरी : उल्टी या मतली की समस्या को दूर करने के लिए कपूर कचरी का सेवन बेहद लाभदायक है। कई बार अपच या पेट में किसी तरह की समस्या होना उल्टी का कारण बन सकता है। इसके निदान के लिए कपूर कचरी की उचित मात्रा लेना फायदेमंद हो सकता है।
- बुखार की समस्या के लिए कपूर कचरी : शरीर का तापमान बढ़ने या बुखार होने पर भी कपूर कचरी के सेवन से लाभ मिल सकता है। इसके इस्तेमाल से शरीर का तापमान कुछ ही देर में कम हो जाता है और बुखार से छुटकारा मिलता है।
- सांस संबंधी समस्याओं के लिए कपूर कचरी : सांस से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के निदान के लिए कपूर कचरी का सेवन लाभदायक हो सकता है। इसका इस्तेमाल अस्थमा की बीमारी में करने से भी लाभ मिल सकता है। साथ ही यह कफ की समस्या के समाधान के लिए भी उपयोगी है।
कपूर कचरी की ख़ुराक (Dosage)
- कपूर कचरी की ख़ुराक एक बार में 1 से 3 ग्राम तक ही ली जानी चाहिए। इसके साथ ही इसकी ख़ुराक व्यक्ति के उम्र, स्वास्थ्य समस्या और जेंडर के हिसाब से बदली जा सकती है।
कपूर कचरी से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
प्रेग्नेंट महिलाओं को कपूर कचरी का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद करनी चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
लिवर
लिवर से जुड़ी समस्या वाले व्यक्ति के लिए इसका सेवन सुरक्षित नहीं है।
हार्ट
हार्ट के मरीजों को इसका सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करनी चाहिए।
किडनी
किडनी के मरीजों को कपूर कचरी का सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करनी चाहिए।
कपूर कचरी के नुकसान (Side Effects)
- अधिक मात्रा में कपूर कचरी का सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है।
- तासीर में गर्म होने की वजह से कपूर कचरी के सेवन से पेट में गैस की समस्या हो सकती है।
- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट की दवा लेने वालों के लिए कपूर कचरी का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या कपूर कचरी के सेवन से सर्दी ज़ुखाम से राहत मिलती है ?
सर्दी-जुक़ाम होने पर कपूर कचरी का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।
- क्या अतिसार की समस्या होने पर कपूर कचरी का सेवन फायदेमंद है ?
अतिसार की समस्या के समाधान के लिए कपूर कचरी का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है।
- क्या छोटे बच्चों को कपूर कचरी की ख़ुराक दी जा सकती है ?
बिना डॉक्टरी परामर्श के छोटे बच्चों को कपूर कचरी की ख़ुराक नहीं दी जानी चाहिए।
Reviews
There are no reviews yet.