Description
मूसली सफ़ेद पाउडर का इस्तेमाल आयुर्वेद में विभिन्न रोगों के दवा के रूप में किए जाने के साथ ही विशेष रूप से पुरुषों के लिए यौन नपुंसकता को दूर करने के लिए किया जाता है। मूसली का उत्पादन सबसे ज्यादा भारत में ही होता है, दुनिया के किसी अन्य देश में इसकी उपलब्धता कम है। अपने ख़ास गुणों की वजह से आयुर्वेद में इसे सफ़ेद सोना या वाइट गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम क्लोरोफाइटम बोरिविलेनम है।
मूसली सफ़ेद पाउडर से होने वाले फायदे (Benefits)
- पुरुषों के लिए मूसली सफ़ेद पाउडर के लाभ : आयुर्वेद में सफ़ेद मूसली पाउडर का इस्तेमाल खासतौर से पुरुषों की यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके सेवन से पुरुषों की नपुंसकता दूर होती है और साथ ही उनकी यौन इच्छाओं में वृद्धि होती है। इसे अच्छे शुक्राणु की मात्रा को बढ़ाने में भी सक्षम माना जाता है।
- महिलाओं के लिए मूसली सफ़ेद पाउडर के लाभ : महिलाओं के लिए मूसली सफ़ेद पाउडर विशेष रूप से बांझपन की समस्या को दूर करने के लिए उपयोगी माना जाता है। इसके इस्तेमाल से बांझपन के लिए जिम्मेदार सभी कारण दूर होते हैं और महिलाओं को गर्भधारण करने में काफी सहायता मिलती है। इसके साथ ही यह प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी काफी लाभप्रद है। इसके सेवन से माँ और बच्चे दोनों को काफी जरूरी पोषण मिलता है। एक बेहतर सेहत के लिए गर्भवती स्त्री बच्चा होने के बाद भी इसका सेवन कर सकती है।
- इम्यून सिस्टम के लिए मूसली सफ़ेद पाउडर के फायदे : किसी भी बीमारी से बचने के लिए रोग प्रतिरक्षा तंत्र यानि की इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बेहद जरूरी माना जाता है। मूसली सफ़ेद पाउडर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में काफी मदद करता है। विशेष रूप से यह अस्थमा के लिए रोग प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करती है।
- डायबिटीज के लिए मूसली सफ़ेद पाउडर के लाभ : टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद है। मूसली सफ़ेद पाउडर में कुछ ऐसे ख़ास एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर में ग्लुकोज की मात्रा को कम करके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करते हैं।
मूसली सफ़ेद पाउडर की ख़ुराक (Dosage)
- एक वयस्क व्यक्ति एक दिन में 2 से 6 ग्राम तक मूसली सफ़ेद पाउडर की ख़ुराक ले सकते हैं। हालांकि विभिन्न उम्र और रोगों के इलाज के लिए इसकी मात्रा अलग-अलग बताई गई है। प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को इसकी केवल 1 से 2 ग्राम ख़ुराक ही लेनी चाहिए।
मूसली सफ़ेद पाउडर से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए इसका सेवन सुरक्षित माना गया है।
स्तनपान
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए इसका सेवन फायदेमंद है।
लिवर
लिवर से जुड़ी समस्या वाले व्यक्ति डॉक्टरी सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
हार्ट
हृदय रोगियों को इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
किडनी
किडनी रोगी इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करें।
मूसली सफ़ेद पाउडर के नुकसान (Side Effects)
- यूँ तो आयुर्वेद में मूसली सफ़ेद पाउडर के इस्तेमाल को पूरी तरह से सुरक्षित माना गया है लेकिन इसके ओवरडोज से पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है।
- इसके इस्तेमाल से सेंसेटिव लोगों को गैस या पेट में दर्द की समस्या भी हो सकती है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या मूसली सफ़ेद पाउडर का इस्तेमाल वेट लॉस के लिए किया जा सकता है ?
वेट लॉस के लिए मूसली सफ़ेद पाउडर का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना गया है।
- क्या बच्चों के लिए मूसली सफ़ेद पाउडर का इस्तेमाल करना सुरक्षित है ?
बच्चों के लिए इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टरी सलाह लेना आवश्यक है। आमतौर पर बच्चों को मूसली पाउडर एक दिन में एक ग्राम से ज्यादा नहीं दिया जाना चाहिए।
Reviews
There are no reviews yet.