Description
अजवाइन एक ऐसा पदार्थ है जो विशेष रूप से सभी भारतीय घरों के किचन में जरूर मौजूद होता है। खाने का स्वाद बढ़ाने में सहायक होने के साथ ही अजवाइन के बहुत से अन्य लाभ भी हैं। इसका वानस्पतिक नाम ट्रैकिस्पर्मम एमि है, अंग्रेजी में इसे कैरम सीड और संस्कृत में यामिनी या अजमोद के नाम से जाना जाता है।
अजवाइन से होने वाले फायदे (Benefits)
- पेट के लिए अजवाइन : अजवाइन को पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। पेट ख़राब या पेट से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निदान में भी इसका उपयोग किया जाता है।
- गैस्ट्रिक में अजवाइन : लंबे समय से गैस्ट्रिक या कब्ज की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए भी अजवाइन काफी फायदेमंद है। अजवाइन में थाइमोल नाम के रसायन की मात्रा अधिक होती है जो पेट में गैस नहीं बनने देता और साथ ही मल त्याग करने में भी सहायक है।
- प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अजवाइन : प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी अजवाइन उपयोगी है। प्रेग्नेंसी के दौरान पेट फूलना, गैस या कब्ज होने की स्थिति में भी अजवाइन का सेवन ख़ासा फायदेमंद हो सकता है।
- उल्टी रोकने के लिए अजवाइन : शराब पी लेने या किसी अन्य वजह से होने वाली उल्टी को रोकने के लिए भी अजवाइन का सेवन किया जा सकता है।
- दाद के लिए अजवाइन: दाद होने की स्थिति में अजवाइन का तेल लगाने से काफी फायदा मिल सकता है। इसका उपयोग दाद के घरेलू उपचार के तौर पर किया जा सकता है। इसके साथ ही जलने या किसी प्रकार का घाव होने पर, उस जगह पर अजवाइन को पीसकर लगाने से भी काफी लाभ मिल सकता है।
- सर्दी जुक़ाम में अजवाइन : अजवाइन तासीर में गर्म होने की वजह से इसका सेवन सर्दी जुकाम होने पर भी किया जा सकता है।
- आर्थराइटिस के लिए अजवाइन : आर्थराइटिस या गठिया के मरीजों के लिए भी यह काफी फायदेमंद है। दर्द या सूजन होने पर अजवाइन का सेंक लेने से लाभ मिल सकता है।
- मोटापे के लिए अजवाइन : मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए अजवाइन का पानी किसी रामबाण से कम नहीं है। रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है।
- एसिडिटी में अजवाइन : एसिडिटी या सीने में जलन होने की स्थिति में भी अजवाइन का उपयोग लाभदायक है।
- पीरियड्स में अजवाइन : महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए भी अजवाइन का सेवन लाभकारी है।
अजवाइन की ख़ुराक (Dosage)
- आमतौर पर पेट दर्द, गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए 3 से 5 ग्राम अजवाइन का सेवन करें।
- वजन कम करने की स्थिति में 25 ग्राम अजवाइन को पूरी रात पानी में भिगो कर सुबह खाली पेट उस पानी को पिएं।
अजवाइन से सावधानी (Precautions)
मात्रा
सर्जरी
ह्दय
गर्भवती
स्तनपान
लिवर
किडनी
ह्दय
अजवाइन के नुकसान (Side Effects)
- अजवाइन का सेवन करने से विशेष परिस्थितियों में सेंट्रल नर्वस सिस्टम डिप्रेशन, यूटराइन स्टिमुलेशन और डर्मेटाइटिस आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- इसके साथ ही अजवाइन के सेवन से अतिसंवेदनशीलता की शिकायत भी हो सकती है।
सवाल जवाब (FAQs)
- अजवाइन का इस्तेमाल करने से किन चीजों पर प्रभाव पड़ सकता है ?
यदि आप नींद की गोली लेते हैं तो अजवाइन के सेवन से उस पर व्यापक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ थायरॉयड की दवा लेने वाले व्यक्ति पर अजवाइन का सेवन करने से प्रभाव पड़ सकता है। किसी भी चीज की दवा लेने की स्थिति में अजवाइन का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
- अजवाइन का सेवन करने से शरीर पर क्या असर होता है ?
बता दें कि, अजवाइन का सेवन करने से आपके शरीर के लिथियम स्तर में काफी परिवर्तन होता है।
- क्या गर्भवती महिलाओं के लिए अजवाइन पूरी तरह से सुरक्षित है ?
गर्भवती महिलाओं को अत्यधिक मात्रा में अजवाइन के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि यह गर्भपात का कारण भी बन सकती है।
- क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए अजवाइन का सेवन सुरक्षित है ?
अजवाइन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकती है।
Reviews
There are no reviews yet.