Description
अमरबेल को डोडर सीड के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद में इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के रोगों के निवारण के लिए किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम कस्कूटा रिफ़्लेक्सा है। आम भाषा में इसे आकाशबेल के नाम से भी लोग जानते हैं। यह बिना पत्तों की बेल होती है जो किसी भी पेड़ के साथ चिपकी रहती है। इसमें मौजूद गुणों की वजह से इसका उपयोग विभिन्न रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है।
अमरबेल से होने वाले फायदे (Benefits)
- डायबिटीज के लिए अमरबेल : टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरबेल मुख्य रूप से काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है और इस लाइफस्टाइल डिसऑर्डर बीमारी से खुद को बचाया जा सकता है।
- त्वचा के लिए अमरबेल : त्वचा से संबंधित कई तरह की बीमारियों को दूर करने में अमरबेल को असरदार माना जाता है। विशेष रूप से इसका उपयोग एक्जिमा की समस्या होने पर किया जाता है। इसके साथ ही त्वचा में जलन या खुजली होने पर भी इसका उपयोग किया जाता है।
- स्ट्रेस या अवसाद के लिए अमरबेल : मानसिक तनाव, अवसाद या स्ट्रेस से आजकल हर किसी की जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है। इससे छुटकारा पाना काफी मुश्किल हो जाता है। इन समस्याओं से निपटने के लिए अमरबेल को काफी कारगर माना गया है। यह मानसिक तनाव को दूर करने में काफी असरदार तरीके से काम करता है।
- लिवर के लिए अमरबेल : लिवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी अमरबेल को काफी प्रभावी माना जाता है। लिवर डेटोक्सिफिकेशन के लिए अमरबेल का शर्बत पीना बेहद लाभकारी माना जाता है। इससे लिवर में जमे टॉक्सिक पदार्थों को काफी हद तक बाहर निकालने में मदद मिलती है।
अमरबेल की ख़ुराक (Dosage)
- व्यक्ति के उम्र, स्वास्थ्य समस्या और जेंडर के आधार पर अमरबेल की ख़ुराक दी जाती है। मुख्य रूप से इसके चूर्ण और जूस का सेवन किया जाता है, इसके उचित ख़ुराक की जानकारी किसी हर्बलिस्ट से लेना ही उचित माना जाता है।
अमरबेल से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को अमरबेल का सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए अमरबेल का सेवन बेहद लाभकारी माना जाता है।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसका सेवन सुरक्षित है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर अमरबेल का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
अमरबेल के नुकसान (Side Effects)
- किसी भी गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को इसके सेवन से नुकसान हो सकता है।
- डायबिटीज, हार्ट या बीपी की दवा का सेवन करने वालों के लिए अमरबेल नुकसानदेह है।
- किसी भी तरह के हर्बल प्रोडक्ट से एलर्जी होने पर इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
- सर्जरी से पहले या कुछ दिनों बाद तक इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
- इसके अधिक सेवन से दस्त या डायरिया की समस्या हो सकती है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या शारीरिक दर्द को दूर करने के लिए अमरबेल का उपयोग किया जा सकता है ?
शारीरिक दर्द को दूर करने में अमरबेल को काफी उपयोगी माना जाता है।
- क्या शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में अमरबेल सक्षम है ?
रोग प्रतिरोधक क्षमता या इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए अमरबेल को उपयोगी माना जाता है।
Reviews
There are no reviews yet.