Description
आयुर्वेद में विभिन्न दवाओं की तरह ही गोंद सियाह या काले गोंद को काफी महत्व दिया गया है। दुनिया में खासतौर से कोई ऐसा दर्द निवारक दवा नहीं है जिसके निर्माण में गोंद सियाह का इस्तेमाल नहीं किया जाता हो। इसके एक नहीं बल्कि अनेकों तरह से लाभ उठाए जा सकते हैं। यह स्वाद में काफी कड़वा होता है लेकिन यह शरीर पर काफी तेजी से काम करता है।
गोंद सियाह से होने वाले फायदे (Benefits)
- हड्डियों के लिए गोंद सियाह के लाभ : गोंद सियाह में कैल्शियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। बहरहाल यह हड्डियों की मजबूती के लिए काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से जोड़ों के दर्द से भी निजात पाया जा सकता है। आर्थराइटिस के मरीजों के लिए यह किसी अचूक औषधि के रूप में काम करता है।
- महिलाओं के लिए गोंद सियाह के फायदे : इसका लाभ खासतौर से प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को सबसे ज्यादा होता है। बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाएं यदि इसका सेवन करें तो इससे शारीरिक कमजोरी से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके साथ ही यह उन महिलाओं के लिए भी लाभदायक है जिन्हें पीरियड्स के दौरान अधिक रक्तस्राव की समस्या होती है।
- वजन कम करने के गोंद सियाह : गोंद सियाह का सेवन करने से यह वजन कम करने में भी सहायक है । यह शरीर के मेटाबॉलिज़्म रेट को बढ़ाकर मोटापे की समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी फायदेमंद है।
- त्वचा के लिए गोंद सियाह : जवां और चमकदार त्वचा पाने के लिए भी गोंद सियाह का इस्तेमाल काफी लाभकारी है। इसमें काफी मात्रा में एंटी एजिंग गुण भी पाए जाते हैं जो त्वचा में कसावट लाने के साथ ही बढ़ती उम्र के लक्षणों से छुटकारा दिलाने में सहायक है।
- माउथ अल्सर के लिए गोंद सियाह : माउथ अल्सर या मुँह के छालों के लिए गोंद सियाह का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। इसका पेस्ट बनाकर छालों पर लगाने से लाभ मिल सकता है।
गोंद सियाह की ख़ुराक (Dosage)
- एक दिन में एक ग्राम से ज्यादा गोंद सियाह की ख़ुराक नहीं ली जानी चाहिए। विशेष जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से परामर्श लेना बेहतर है।
गोंद सियाह से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बिना नहीं करनी चाहिए।
स्तनपान
छोटे बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं के लिए इसका सेवन सुरक्षित माना गया है।
हार्ट
हृदय रोगियों के लिए इसका सेवन सुरक्षित माना गया है।
लिवर
लिवर से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए यह सुरक्षित है।
किडनी
किडनी रोगियों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
गोंद सियाह के नुकसान (Side Effects)
- चूँकि गोंद सियाह स्वाद में कड़वा होता है इसलिए इसके सेवन से शुरुआत में कुछ लोगों को उल्टी की समस्या हो सकती है।
- संवेदनशील पाचन प्रणाली वाले लोगों को इसके सेवन से नुकसान हो सकता है।
- प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए इसका सेवन नुकसानदेह है।
- डायबिटीज, बीपी या हार्ट की नियमित दवा का सेवन करने वाले लोगों के लिए गोंद सियाह का इस्तेमाल नुकसान पहुंचा सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- गोंद सियाह का इस्तेमाल खाने में किस तरह से किया जा सकता है ?
रोजना एक ग्राम गोंद सियाह का इस्तेमाल पाउडर बनाकर या रात भर इसे पानी में डुबोकर सुबह उस पानी को पिया जा सकता है।
- क्या गोंद सियाह ख़ुराक छोटे बच्चों को दी जा सकती है ?
छोटे बच्चों को इसे देने से पहले डॉक्टरी सलाह लेना आवश्यक है।
- जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए गोंद सियाह का इस्तेमाल कैसे करें ?
जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए गोंद सियाह के पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- पुरुषों के लिए गोंद सियाह किस तरह से लाभदायक है ?
पुरुषों में यौन शक्ति बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
Reviews
There are no reviews yet.