Description
चंदन एक आयुर्वेदिक औषधी है जिसका इस्तेमाल सदियों से विभिन्न प्रकार के त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। चंदन से बनाया जाने वाला चंदन पाउडर त्वचा के साथ अन्य सेहत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भी उपयोग में लाया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम सैंतालूम एल्बम है।
चंदन पाउडर से होने वाले फायदे (Benefits)
- मुहांसों को दूर करने के लिए चंदन पाउडर : त्वचा संबंधी समस्याओं में मुहांसे को सबसे आम माना जाता है। इस समस्या से महिला और पुरुष दोनों परेशान रहते हैं। चंदन पाउडर को मुहांसों पर लगाने से इस समस्या से जल्द ही छुटकारा पाया जा सकता है। इसे लगाने से मुहांसों के दाग से भी निजात पाया जा सकता है।
- खुजली की समस्या के लिए चंदन पाउडर : त्वचा में होने वाली खुजली की समस्या को दूर करने के लिए चंदन पाउडर का इस्तेमाल करना बेहद लाभकारी है। खुजली वाली जगह पर इस पाउडर को लगाने से कुछ ही समय में राहत मिल सकती है। चंदन की तासीर ठंडी होती है इसलिए यह खुजली और दाद की समस्या से निजात दिलाने में मददगार है।
- झुर्रियों की समस्या के लिए चंदन पाउडर : झुर्रियों या रिंकल पर चंदन पाउडर का पेस्ट बनाकर लगाने से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। इसके साथ ही इससे पिगमेंटेशन की समस्या भी दूर होती है और चेहरे पर चमक आने के साथ ही त्वचा में कसाव आता है। यह स्किन को मुलायम बनाने में भी बेहद असरदार है।
- चेहरे पर गोरापन के लिए चंदन पाउडर : आजकल चेहरे को गोरा बनाने के लिए लोग विभिन्न प्रकार के केमिकल युक्त क्रीम का उपयोग करते हैं। बाजार में मिलने वाले ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स कई बार कई बार स्किन प्रॉब्लम्स भी उत्पन्न कर सकते हैं। ऐसे में चेहरे में निखार और गोरापन लाने के लिए चंदन पाउडर का लगाना बेहद सुरक्षित और असरदार भी है।
चंदन पाउडर की मात्रा (Dosage)
- चेहरे पर चंदन पाउडर का इस्तेमाल करने के लिए एक बार में एक से दो चम्मच तक प्रयोग में लाया जा सकता है। इसके साथ ही साथ ही दाद या खुजली पर 2 से 3 ग्राम तक चंदन पाउडर का उपयोग किया जा सकता है।
चंदन पाउडर से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए चंदन पाउडर का इस्तेमाल पूरी तरह से सुरक्षित है।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए यह सुरक्षित है।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए चंदन पाउडर का उपयोग सुरक्षित है।
लिवर
लिवर से जुड़ी समस्या होने पर इसका उपयोग सुरक्षित है।
किडनी
किडनी के मरीजों के लिए चंदन पाउडर का उपयोग सुरक्षित है।
चंदन पाउडर से नुकसान (Side Effects)
- इसका सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसके सेवन से कुछ दिनों के बाद किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है।
- हर्बल प्रोडक्ट से एलर्जी होने वाले लोगों के लिए इसका सेवन बेहद नुकसानदेह हो सकता है।
- इसका सेवन करने से उल्टी, मतली और खुजली की समस्या हो सकती है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या छोटे बच्चों के लिए चंदन पाउडर का उपयोग सुरक्षित है ?
छोटे बच्चों पर चंदन पाउडर का उपयोग करने से पहले डॉक्टरी सलाह लेना आवश्यक है।
- क्या प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए चंदन पाउडर का सेवन सुरक्षित है ?
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए चंदन पाउडर का सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है।
Reviews
There are no reviews yet.