Description
चोबचीनी पाउडर को बहुत से लोग चोपचीनी के नाम से भी जानते हैं। इस आयुर्वेदिक पाउडर का इस्तेमाल भारत में मसाले के रूप में भी किया जाता है। इसके साथ ही चोबचीनी पाउडर का इस्तेमाल विभिन्न रोगों के रोकथाम में भी काफी उपयोगी है। स्वाद में तीखा और कड़वा होने के साथ ही इसकी तासीर काफी गर्म होती है। चोबचीनी का वानस्पतिक नाम स्माइलैक्स चाइना है।
चोबचीनी पाउडर के फायदे (Benefits)
- सिरदर्द में चोबचीनी का लाभ : सिरदर्द की शिकायत आये दिन लोगों को होती ही रहती है। ऐसे में चोबचीनी पाउडर के सेवन से सिरदर्द की समस्या से राहत पाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल शहद या मिश्री के साथ मिक्स करके किया जा सकता है।
- आर्थराइटिस में चोबचीनी पाउडर के फायदे : आर्थराइटिस या गठिया के इलाज में चोबचीनी पाउडर का इस्तेमाल काफी लाभदायक है। इस दौरान जोड़ों में होने वाले दर्द को कम करने में चोबचीनी पाउडर का सेवन प्रभावी है। आर्थराइटिस में चोबचीनी के तेल से मालिश करना भी काफी असरदार माना जाता है।
- चर्मरोग में चोबचीनी पाउडर : इस कारगर आयुर्वेदिक पाउडर का उपयोग चर्मरोग के लिए भी फायदेमंद है। चर्मरोग या किसी तरह के स्किन से जुड़ी एलर्जी को ठीक करने के लिए इस पाउडर का सेवन शहद के साथ करने से लाभ मिल सकता है।
- यौन रोग के लिए चोबचीनी पाउडर : किसी भी प्रकार के यौन रोग से निजात पाने के लिए भी चोबचीनी पाउडर काफी असरदार माना जाता है। आयुर्वेद में इस पाउडर को यौन रोग के इलाज के लिए सदियों से इस्तेमाल किया जाता आ रहा है।
- यूरिक एसिड में चोबचीनी पाउडर का लाभ : एक उम्र के बाद पुरुषों में विशेष रूप से यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या देखी जाती है। ऐसे लोगों के लिए चोबचीनी पाउडर की उचित मात्रा में नियमित रूप से कुछ दिनों के लिए सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
चोबचीनी पाउडर की ख़ुराक (Dosage)
- विभिन्न रोगों के लिए चोबचीनी पाउडर की अलग-अलग ख़ुराक दी जाती है। आमतौर पर एक दिन में 1 से 3 ग्राम चोबचीनी पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। विशेष लाभ के लिए इस पाउडर की ख़ुराक डॉक्टर से सलाह लेकर ही लेनी चाहिए।
चोबचीनी पाउडर से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
पचोबचीनी पाउडर का इस्तेमाल करने के लिए गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए चोबचीनी पाउडर का इस्तेमाल सुरक्षित माना गया है।
हार्ट
हार्ट के मरीजों को चोबचीनी पाउडर का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद करनी चाहिए।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर चोबचीनी पाउडर के उपयोग को सुरक्षित माना गया है।
चोबचीनी पाउडर के नुकसान (Side Effects)
- जिन लोगों को गर्म चीजें खाने से नुकसान होता है उन्हें चोबचीनी पाउडर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- एक सीमित मात्रा से ज्यादा चोबचीनी पाउडर का इस्तेमाल करने से पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
- सर्दी, जुक़ाम या कफ़ होने की स्थिति में चोबचीनी पाउडर का इस्तेमाल नुकसानदेह हो सकता है।
- बहुत अधिक गर्मी या ठंड के मौसम में इसके सेवन से नुकसान हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या भारत में चोबचीनी पाउडर का उत्पादन किया जाता है ?
भारत के कई राज्यों जैसे उत्तराखंड, सिक्किम, वेस्ट बंगाल और मणिपुर में इसका उत्पादन भारी संख्या में किया जाता है।
- चोबचीनी का अधिक इस्तेमाल करने पर होने वाले दर्द से कैसे छुटकारा पाएं ?
एक सीमित मात्रा से ज्यादा चोबचीनी पाउडर का इस्तेमाल करने से होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए अनार दाने का सेवन फायदेमंद है।
- चोबचीनी पाउडर कैसे बनाया जाता है ?
चोबचीनी पाउडर विशेष रूप से चोबचीनी की जड़ को सुखाकर बनाया जाता है।
Reviews
There are no reviews yet.