Description
तेजपत्ता एक हर्ब होने के साथ ही एक मसाला भी है जिसका इस्तेमाल हर भारतीय घरों में खाना को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। तेजपत्ता में पाए जाने वाले औषधीय गुणों की वजह से इसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के रोगों के उपचार में भी किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम लॉरुस नोबिलिस है।
तेजपत्ता से होने वाले फायदे (Benefits)
- पेट संबंधी समस्याओं के लिए तेजपत्ता : गैस्ट्रिक की समस्या से पीड़ित व्यक्ति के लिए तेजपत्ते का सेवन विशेष लाभदायक है। इसमें कुछ ऐसे कार्बनिक यौगिक पाए जाते हैं जिसे पेट की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को निकालने और पाचन क्षमता को बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
- सूजन की समस्या के लिए तेजपत्ता : एक शोध के अनुसार तेजपत्ता में एंटी इन्फ्लैमटॉरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर से सूजन की समस्या को दूर करने में असरदार होता है। तेजपत्ता में विशेष रूप से कुछ ऐसे फाइटोनुट्रिएंट्स पाए जाते हैं शरीर से सूजन और जलन की समस्या को कम करने में मददगार है।
- डायबिटीज के लिए तेजपत्ता : टाइप 2 डायबिटीज की समस्या वाले व्यक्तियों के लिए तेजपत्ता का सेवन असरदार है। यह खून में बढ़े ग्लूकोज की मात्रा को कम कर ब्लड शुगर लेवल को कम करने का काम करता है जिससे डायबिटीज को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
- वेट लॉस के लिए तेजपत्ता : मोटापे की समस्या से ग्रसित व्यक्ति को तेजपत्ते के सेवन से काफी लाभ मिल सकता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा सबसे ज्यादा पाई जाती है जो एक फैट कटर के रूप में काम करती है। इसके साथ ही इसमें फाइबर भी काफी ज्यादा पाया जाता है वेट को कंट्रोल रखने में मददगार है।
- तनाव दूर करने के लिए तेजपत्ता : मानसिक तनाव या स्ट्रेस की समस्या आजकल अधिकतर व्यक्तियों में देखा जा सकता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए भी तेजपत्ता का सेवन उपयोगी माना जाता है।
तेजपत्ता की ख़ुराक (Dosage)
- इसकी ख़ुराक हर व्यक्ति के उम्र, जेंडर और स्वास्थ्य समस्याओं को नजर में रखते हुए तय की जाती है। यदि आप तेजपत्ता पानी का सेवन करते हैं तो रात भर एक ग्लास पानी में दो तेजपत्ता भिगो कर सुबह उस पानी को पिएं।
तेजपत्ता से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को डॉक्टरी सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों को तेजपत्ता का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर तेजपत्ता का सेवन सुरक्षित माना गया है।
तेजपत्ता से नुकसान (Side Effects)
- जिनकी त्वचा सेंसेटिव हो उनके लिए तेजपत्ता का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
- तेजपत्ते का अधिक सेवन करने से उल्टी और डायरिया की समस्या भी हो सकती है।
- यदि आप किसी चीज की दवा या दर्द निवारक गोली का सेवन कर रहे हों तो ऐसे में तेजपत्ता का सेवन करना नुकसानदेह है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या किसी तरह की ब्लीडिंग डिसऑर्डर होने पर तेजपत्ता का सेवन सुरक्षित है ?
किसी भी तरह की ब्लीडिंग डिसऑर्डर में तेजपत्ता का सेवन नहीं करना चाहिए।
- क्या नींद की गोली खाने वाले को तेजपत्ता का सेवन करना चाहिए ?
नींद की गोली का सेवन करने वालों के लिए तेजपत्ता नुकसानदेह हो सकता है।
- क्या सांस संबंधी बीमारी होने पर तेजपत्ता का सेवन सुरक्षित है ?
जी हाँ, सांस संबंधी बीमारी को दूर करने के लिए तेजपत्ता का सेवन किया जा सकता है।
Reviews
There are no reviews yet.