Description
त्रिफला में पाए जाने वाले तीन फलों में एक हरड़ या हरीतकी भी है। यह एक कायाकल्प जड़ी-बूटी है जिसे हरड़ नाम से भी जाना जाता है। यह जड़ी-बूटी भारत में सबसे ज्यादा उत्तर भारत में पाई जाती है। हरड़ पेड़ के जड़, फल और छालों का प्रयोग आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने में किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम टर्मिनेलिया चेब्युला है। यह एक गुठलीदार फल होता है जिसमें नमक को छोड़कर बाकी सभी स्वाद मौजूद होते हैं। इस फल को पाचन क्रिया के लिए ख़ासा लाभदायक माना जाता है।
हरड़ बिग येलो से होने वाले फायदे (Benefits)
- बवासीर में हरड़ बिग येलो के फायदे : बवासीर एक ऐसी बीमारी है जिससे पीड़ित व्यक्ति को मलत्याग करने में काफी कठिनाई होती है। हरड़ बिग येलो इस तरह की समस्या को दूर करने में काफी सहायक है। यह बवासीर के दौरान होने वाली सूजन और दर्द को कम करने में भी काफी मददगार है।
- पाचन शक्ति के लिए हरड़ बिग येलो : पाचन शक्ति कमजोर होने पर हरड़ बिग येलो का सेवन किया जा सकता है। यह खाना को अच्छी तरह से पचाने और उसके सभी पोषक तत्वों को अवशोषित करने में सक्षम माना जाता है।
- उल्टी में हरड़ बिग येलो के फायदे : उल्टी या मतली की समस्या होने पर हरड़ बिग येलो का सेवन काफी फायदेमंद है। यह उल्टी या मतली की समस्या से निजात दिलाने में विशेष रूप से प्रभावी है। शहद के साथ इसके पाउडर का इस्तेमाल शरीर से उल्टी के दौरान सभी टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में किया जा सकता है।
- त्वचा और बालों के लिए हरड़ बिग येलो : बालों का झड़ना और रूसी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हरड़ बिग येलो का उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही त्वचा पर होने वाले मुंहासे या किसी तरह की स्किन एलर्जी से निजात दिलाने में भी हरड़ बिग येलो काफी लाभदायक है।
- हार्ट के लिए हरड़ बिग येलो : दिल या हार्ट से जुड़ी विभिन्न बीमारियों को दूर करने में हरड़ बिग येलो का सेवन फायदेमंद हो सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने और धमनियों में होने वाले ब्लॉकेज को दूर करने में सहायक है।
हरड़ बिग येलो की ख़ुराक (Dosage)
- एक हेल्दी व्यक्ति एक दिन में 1 से 3 ग्राम तक हरड़ बिग येलो का सेवन कर सकते हैं। विशेष परिस्थिति में इसके ख़ुराक में बदलाव किया जा सकता है।
हरड़ बिग येलो से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
स्तनपान
हार्ट
लिवर
किडनी
हरड़ बिग येलो के नुकसान (Side Effects)
- स्वाद में कड़वा और तासीर में गर्म होने की वजह से कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
- छोटे बच्चों के लिए हरड़ बिग येलो की ख़ुराक काफी नुकसानदेह हो सकता है।
- प्रेग्नेंसी के दौरान को महिलाओं को इसका सेवन करने से गर्भपात से गुजरना पड़ सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या हरड़ बिग येलो का इस्तेमाल डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं ?
डायबिटीज के मरीजों एक लिए हरड़ बिग येलो का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कम करने में काफी प्रभावी है।
- हरड़ बिग येलो के ख़ास गुण कौन से हैं ?
हरड़ बिग येलो में विशेष रूप से एंटीवायरल और एंटीबैक्टेरियल गुण पाए जाते हैं। यह शरीर को किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाने में मददगार हो सकता है।
- क्या वेट लॉस के लिए हरड़ बिग येलो का इस्तेमाल किया जा सकता है ?
वजन कम करने में हरड़ बिग येलो काफी सहायक है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाकर वजन कम करने में मदद करता है।
Reviews
There are no reviews yet.