Description
उन्नाब बेर को शरीर के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। इसे एनर्जी का काफी अच्छा श्रोत माना जाता है साथ ही इसमें कैलोरी काफी कम पाया जाता है। विभिन्न पोषक तत्वों के साथ ही इसे एंटीऑक्सीडेंट का ख़जाना माना जाता है। इसके बीज और पत्तों को खासतौर से आयुर्वेद में मानसिक तनाव को दूर करने में प्रयोग किया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम ज़िज़िफस जुजुबा है।
उन्नाब बेर से होने वाले फायदे (Benefits)
- अनिंद्रा की समस्या के लिए उन्नाव बेर : नींद ना आने की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए उन्नाब बेर काफी फ़ायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से दिमागी टेंशन और तनाव से भी राहत मिल सकती है।
- ब्लड सर्कुलेशन के लिए उन्नाब बेर : आयरन और पोटासियम से भरपूर उन्नाब बेर को शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सही बनाए रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन एनीमिया की बीमारी से भी बचा जा सकता है।
- वेट लॉस के लिए उन्नाब बेर : बढ़ते वजन की समस्या से परेशान लोगों के लिए उन्नाब बेर का सेवन काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से फेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और आप बेकार चीजें खाने से भी बच जाते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन वजन कम करने में काफी प्रभावी है।
- हड्डियों के लिए उन्नाब बेर : कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन से भरपूर उन्नाब बेर का सेवन करने से हड्डियों से जुड़ी बीमारी होने से आप खुद को बचा सकते हैं। यह हड्डियों को मजबूती देता है और गठिया जैसे रोग से भी बचाने में काफी कारगर।
- इम्युनिटी के लिए उन्नाब बेर : किसी भी बीमारी से बचने के लिए विशेष रूप से आपकी इम्युनिटी का मजबूत होना आवश्यक है। उन्नाब बेर में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर को विशेष रूप से मौसमी बीमारियों से बचाने में काम आते हैं।
उन्नाब बेर की ख़ुराक (Dosage)
- उन्नाब बेर की कोई सीमित ख़ुराक नहीं है, आप एक दिन में 50 ग्राम तक उन्नाब बेर का सेवन कर सकते हैं। हालाँकि विशेष परिस्थितियों में इसकी ख़ुराक में परिवर्तन भी किया जा सकता है।
उन्नाब बेर से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
प्रेग्नेंट महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही उन्नाब बेर का सेवन करना चाहिए।
लिवर
लिवर से जुड़ी समस्या वाले व्यक्ति डॉक्टरी सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
हार्ट
हृदय रोगियों को इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
किडनी
किडनी रोगी इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करें।
उन्नाब बेर के नुकसान (Side Effects)
- उन्नाब बेर का सेवन मुख्य रूप से डायबिटीज के मरीजों को नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद कार्बोहायड्रेट ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करती है।
- फलों से एलर्जी होने वालों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
सवाल जवाब (FAQs)
- तनाव से पीड़ित व्यक्ति के लिए उन्नाब बेर का सेवन कितना लाभदायक है ?
मानसिक चिंता या तनाव से पीड़ित व्यक्ति के लिए उन्नाब बेर का सेवन बेहद लाभप्रद है। इससे तनाव दूर होता है और नींद भी अच्छी आती है।
- क्या पाचन तंत्र के लिए उन्नाब बेर कितना फायदेमंद है ?
उन्नाब बेर का सेवन करने से पाचन क्रिया सुचारु रूप से चलती है और अपच, गैस या पेट से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती।
- क्या बेर का सेवन त्वचा के लिए अच्छा साबित हो सकता है ?
उन्नाब बेर के सेवन से मुहांसे की समस्या नहीं होती है और चेहरे पर चमक आती है।
Reviews
There are no reviews yet.