Description
आयुर्वेद में मंजिष्ठा को एक बेहद कारगर जड़ी-बूटी माना जाता है जिसका उपयोग कई तरह के आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण में किया जाता है। भारत में इसकी विशेष रूप से खेती की जाती है और आमतौर पर यह पहाड़ी इलाकों में ज्यादा पाया जाता है। इसे एक ख़ासा प्रभावी ब्लड प्यूरीफायर माना जाता है। इसके साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है।
मंजिष्ठा से होने वाले फायदे (Benefits)
- खून साफ़ करने के लिए मंजिष्ठा : खून से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए मंजिष्ठा का उपयोग बेहद कारगर है। यह खून में जमे टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालकर खून को साफ़ करने का काम करता है। इसके सेवन से कई तरह की खून से संबंधित बीमारियों के होने से भी बचाव किया जा सकता है।
- बालों के लिए मंजिष्ठा : बालों की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए भी मंजिष्ठा का उपयोग किया जाता है। इसके उपयोग से बालों का झड़ना रोका जा सकता है। इसके साथ ही साथ यह बालों के असमय सफ़ेद होने की समस्या का भी निदान करता है।
- आर्थराइटिस के लिए मंजिष्ठा : आर्थराइटिस या गठिया की समस्या को दूर करने के लिए भी मंजिष्ठा के उपयोग को बेहद प्रभावी माना जाता है। यह खासतौर से जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए ख़ासा असरदार है। जोड़ों में होने वाली सूजन को कम करने के लिए भी यह उपयोगी है।
- त्वचा की समस्याओं के लिए मंजिष्ठा : त्वचा की विभिन्न समस्याओं जैसे दाग धब्बे और पिगमेंटेशन की समस्या को दूर करने के लिए मंजिष्ठा का उपयोग ख़ासा फायदेमंद है। यह चेहरे को साफ़ कर उसे चमकदार और सुंदर बनाने में सहायक है।
- आँखों के लिए मंजिष्ठा : आँखों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं जैसे आँख में दर्द, आँखों में सूजन, आँखों में लाली आदि को दूर करने के लिए मंजिष्ठा का उपयोग लाभदायक है। आँखों की इन समस्याओं को दूर करने के लिए इसके पानी से आँखों को धोने से लाभ मिल सकता है।
मंजिष्ठा की ख़ुराक (Dosage)
- व्यक्ति के उम्र, स्वास्थ्य समस्या और जेंडर के हिसाब से मंजिष्ठा की अलग-अलग ख़ुराक दी जा सकती है। लेकिन आमतौर पर एक दिन में 3 ग्राम से ज्यादा मंजिष्ठा का उपयोग नहीं करना चाहिए।
मंजिष्ठा से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
प्रेग्नेंट महिलाओं को मंजिष्ठा का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद करनी चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
लिवर
लिवर से जुड़ी समस्या वाले व्यक्ति के लिए इसका सेवन सुरक्षित नहीं है।
हार्ट
हार्ट के मरीजों को इसका सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करनी चाहिए।
किडनी
किडनी के मरीजों को मंजिष्ठा का सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करनी चाहिए।
मंजिष्ठा से होने वाले नुकसान (Side Effects)
- आमतौर पर इसका कोई खास नुकसान नहीं है लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से उल्टी या मतली की समस्या हो सकती है।
- डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हार्ट की दवा लेने वालों के लिए मंजिष्ठा का सेवन करने से नुकसान पहुंच सकता है।
- सर्जरी से कुछ दिन पहले और कुछ दिनों बाद तक मंजिष्ठा का सेवन करने से नुकसान पहुंच सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- महिलाओं के लिए मंजिष्ठा किस तरह से उपयोगी है ?
मंजिष्ठा के सेवन से महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
- क्या शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए मंजिष्ठा का सेवन लाभकारी है ?
मंजिष्ठा के सेवन से इम्युनिटी लेवल को बढ़ाया जा सकता है।
Reviews
There are no reviews yet.