Description
सेमल के पेड़ को आयुर्वेद में एक बेहद ख़ास औषिधीय पेड़ माना जाता है। आम भाषा में इसे कॉटन ट्री के नाम से भी जाना जाता है। इसके फूलों से रुई मिलती है जिसे विभन्न प्रकार से उपयोग में लाया जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुणों की वजह से यह बहुत सी बीमारियों को दूर करने में भी सहायक है। इसका वानस्पतिक नाम बॉमबैक्स सीईबा है।
सेमल से होने वाले फायदे (Benefits)
- त्वचा की समस्याओं के लिए सेमल : त्वचा से जुड़ी कुछ ख़ास समस्याओं जैसे कि, मुहांसों, पिगमेंटेशन और त्वचा पर फोड़े-फुंसी की समस्या को दूर करने के लिए सेमल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना गया है। इसके लेप को स्किन पर लगाने से इन समस्याओं का निदान होता है और साफ़ सुथरी त्वचा मिलती है। आयुर्वेद में त्वचा से जुड़ी इन समस्याओं के समाधान के लिए सेमल का उपयोग सदियों से किया जाता जा आ रहा है।
- पेचिस के लिए सेमल : पेचिस या अतिसार की समस्या से पीड़ित व्यक्ति के लिए सेमल का उपयोग काफी फायदेमंद है। इस पेड़ के डंठल से बना काढ़ा पीने से इस रोग से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके साथ ही सेमल के फूलों का उपयोग भी इस बीमारी से बचाव के लिए किया जा सकता है।
- बवासीर की समस्या के लिए सेमल : बवासीर की समस्या में आमतौर पर व्यक्ति को मलत्याग करने में काफी परेशानी होती है। इस समस्या के समाधान के लिए विशेष रूप से सेमल के सेवन से काफी लाभ मिल सकता है। यह पेट को साफ़ कर कब्ज की समस्या का निदान करता है जिससे बवासीर की समस्या कभी उत्पन्न नहीं होती।
- पुरुषों के लिए सेमल : पुरुषों के सेक्सुअल वेलनेस के लिए भी सेमल का उपयोग काफी असरदार माना जाता है। दूध के साथ इसका चूर्ण लेने से शारीरिक शक्ति में वृद्धि होती है और नपुंसकता से छुटकारा मिलता है। रोजाना सोने से पहले इसका सेवन करने से काफी हद तक लाभ मिल सकता है।
सेमल की ख़ुराक (Dosage)
- विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए सेमल की अलग-अलग ख़ुराक दी जा सकती है। इसके ख़ुराक की सही जानकारी के लिए किसी हर्बलिस्ट की सलाह लेना ही उचित माना जाता है।
सेमल से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को सेमल का सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों को सेमल का उपयोग बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करनी चाहिए।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर सेमल का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
सेमल के नुकसान (Side Effects)
- अधिक मात्रा में सेमल का उपयोग करने से व्यक्ति को उल्टी, मतली और चक्कर आ सकता है।
- डायबिटीज, बीपी और हार्ट की दवाओं का सेवन करने वालों के लिए इसके उपयोग से नुकसान हो सकता है।
- किसी भी हर्बल चीज से एलर्जी वाले लोगों को इसके सेवन से नुकसान हो सकता है।
- सर्जरी से कुछ दिनों पहले और बाद तक इसके सेवन से नुकसान हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या सेमल का उपयोग महिलाओं की समस्या के लिए उपयोगी है ?
सेमल के उपयोग से महिलाओं को पीरियड के दौरान होने वाले हैवी ब्लड फ्लो से छुटकारा मिल सकता है।
- क्या बच्चों को सेमल की ख़ुराक दी जा सकती है ?
बच्चों को सेमल की ख़ुराक देने से पहले डॉक्टरी सलाह लेना जरूरी है।
Reviews
There are no reviews yet.