Description
आयुर्वेद में शिकाकाई का उपयोग सालों से बालों की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता आ रहा है। इसका वानस्पतिक नाम एकेसिया क्योंकिन्ना है। यह लगभग सभी एशियाई देशों में पाया जाता है। बालों के साथ ही इसका इस्तेमाल त्वचा की कई समस्याओं के निदान में भी किया जाता है। आजकल बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बनाने के लिए भी इसका उपयोग किया जा रहा है।
शिकाकाई से होने वाले फायदे (Benefits)
- बालों को लंबाई देने के लिए शिकाकाई : बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए शिकाकाई का इस्तेमाल करना काफी उपयोगी माना जाता है। इसका इस्तेमाल बालों पर करने से यह ना केवल बालों को बढ़ने में मदद करता है बल्कि उसे मजबूती भी प्रदान करता है। इसका पेस्ट बनाकर बालों पर लगाने से लाभ मिल सकता है।
- बाल टूटने की समस्या के लिए शिकाकाई : बालों को झड़ने से बचाने के लिए शिकाकाई का प्रयोग करना काफी फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से बालों को झड़ने से बचाया जा सकता है। असल में शिकाकाई में कुछ ऐसे विटामिन पाए जाते हैं जो बालों को झड़ने से बचाने के साथ ही स्कैल्प को साफ़ रखने में भी मददगार है।
- डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए शिकाकाई : बहुत से लोगों को रूसी या डैंड्रफ की समस्या रहती है। इसे दूर करने के लिए शिकाकाई का इस्तेमाल करना ख़ासा उपयोगी माना जाता है। यह डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के साथ ही रूखे और बेजान बालों की समस्या से निजात दिलाने में भी प्रभावी है। इसके इस्तेमाल से बालों की खूबसूरती बढ़ती है और उसमें चमक भी आती है।
- मानसिक तनाव के लिए शिकाकाई : मेन्टल स्ट्रेस या मानसिक तनाव की समस्या से आजकल लगभग हर व्यक्ति परेशान है। समय रहते यदि इसका निदान ना किया जाए तो यह अन्य कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है। मानसिक तनाव को दूर करने में शिकाकाई को ख़ासा उपयोगी माना गया है। इसके ठंडे गुणों की वजह से सर पर शिकाकाई से मसाज़ करना लाभदायक माना जाता है।
शिकाकाई की मात्रा (Dosage)
- जहाँ बालों के लिए एक बार में 1 से 3 चम्मच तक शिकाकाई का इस्तेमाल किया जा सकता है वहीं किसी स्वस्थ्य समस्या के लिए इसका सेवन एक दिन में 1 से 2 ग्राम ही किया जाना चाहिए।
शिकाकाई से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
प्रेग्नेंट महिलाओं को शिकाकाई का उपयोग डॉक्टरी सलाह के बाद करनी चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
लिवर
डॉक्टरी सलाह के बाद ही लिवर के मरीज इसका सेवन करें।
हार्ट
हार्ट के मरीजों को बिना डॉक्टरी परामर्श के इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
किडनी
किडनी के मरीजों के लिए शिकाकाई का सेवन बेहद सुरक्षित है।
शिकाकाई से नुकसान (Side Effects)
- स्किन पर शिकाकाई का उपयोग करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है।
- शिकाकाई का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी या चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
- इसके सेवन से पेट में दर्द, सूजन और एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या बालों पर शिकाकाई का इस्तेमाल मेहँदी में मिक्स करके किया जा सकता है ?
बालों पर शिकाकाई का इस्तेमाल आप मेहँदी और आंवला पाउडर के साथ भी मिक्स करके कर सकते हैं।
- क्या बालों से जू की समस्या को खत्म करने के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है ?
बालों से जुओं की समस्या को दूर करने के लिए शिकाकाई का इस्तेमाल करना बेहद लाभकारी माना जाता है।
Reviews
There are no reviews yet.