[gtranslate]

गंजापन क्यों होता है? गंजापन दूर करने के घरेलू उपाय

4 मिनट में जानें
Written by Juli Kumari

@ Health Expert

किसी भी व्यक्ति की खूबसूरती में बालों की अहम भूमिका होती है। और अगर यही ना रहे तो व्यक्ति की सुंदरता में ग्रहण लगना तो आम है। क्योंकि आजकल लोगों में गंजेपन की समस्या ने इतना जोर पकड़ लिया है कि जिसके मुंह से भी सुनो यही कहता है ‘यार बाल टूट रहे हैं’। खासकर महिलाओं में ये समस्या ज़्यादा सुनने को मिलती है।

उड़द की दाल से करें गंजापन दूर

  1. क्यों होता है गंजापन?
  2. गंजेपन का घरेलू इलाज
  3. कैसे बनाएं बालों को घना

क्यों होता है गंजापन? (Causes of hair loss)

आजकल बालों का झड़ना या यूं कहें कि गंजेपन की समस्या इतनी आम है कि हर तीसरा व्यक्ति इस समस्या से झूझ रहा है। और इसके इलाज में अगर देरी हो जाए तो आपको हेयर ट्रांसप्लांट करवाना पड़ता है। बाल झड़ने के कई कारण हैं जैस-

क्यों होता है गंजापन? (Causes of hair loss)

  • किसी भी दवाई के दुष्प्रभाव के कारण गंजापन आने लगता है।
  • बार-बार बालों को कभी सीधे और कभी घुंघराले करने के कारण बाल खराब होने लगते हैं। जिसके कारण गंजापन आने लगता है।
  • अगर आपके परिवार में किसी को गंजेपन की शिकायत है तो निश्चय ही आपको भी वंशानुगत गंजापन हो सकता है।
  • बालों के अंदर होने वाले घाव, फोड़े−फुसियां भी बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण है।
  • उम्र बढ़ना भी आपको गंजेपन का शिकार बना सकता है। क्योंकि उम्र बढ़ने के कारण शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। जिसके कारण गंजापन आ जाता है।

ये भी पढ़े – जानिए बाल धोने का सही तरीको के बारे में

डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

    गंजेपन का घरेलू इलाज (Home remedies for baldness)

    अक्सर लोग बाल झड़ने की समस्या से इतने परेशान रहते है कि इसे रोकने के लिए कई तरह के तेल शैम्पू बदलते हैं। लेकिन इसका कोई असर नहीं होता। बल्कि तरह-तरह के तेल शैम्पू के इस्तेमाल से बाल और खराब हो जाते हैं। ऐसे में इसे कुछ घरेलू उपचार से रोका जा सकता है। तो आइए जानते हैं गंजापन दूर करने के कुछ घरेलू तरीके।

    गंजेपन का घरेलू इलाज (Home remedies for baldness)

    • प्याज़ का प्रयोग- गंजापन रोकने के लिए दो चम्मच प्याज़ के रस में दो चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और इसे बालों के स्कैल्प में मालिश करें। इससे बालों का झड़ना कम होता है।
    • आंवला पॉवडर का इस्तेमाल- बालों के झड़ने पर लगाम लगाने के लिए आंवला पॉवडर में नारियल तेल मिलाएं और इसे बालों के जड़ों में मालिश करें। नियमित रूप से ऐसा करने से आप बाल टूटने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
    • मेथी और दही का प्रयोग- गंजेपन की समस्या को रोकने के लिए मेथी एक रामबाण उपचार है। इसके लिए आप मेथी को रात में पानी में डालकर छोड़ दें। सुबह इसे पीसकर इसमें दही मिलाएं और इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद इस मिश्रण को बालों के जड़ों में लगाकर 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद धो लें।
    • उड़द की दाल का पेस्ट- उड़द की दाल भी गंजेपन का एक बेहतरीन उपाय है। इसके लिए थोड़े उड़द की दाल को उबालकर पीस लें। अब इस पेस्ट को रात को सोने से पहले बालों की जड़ों में लगाएं। और सुबह उठकर धो लें। लगातार कुछ दिनों तक ऐसा करने से बालों का झड़ना कम हो जाएगा।
    • आंवले का इस्तेमाल- आयुर्वेद के अनुसार आंवला बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंवले के प्रयोग के लिए आप आंवला, ब्राह्मी और भृंगराज को अच्छे से पीस लें। रात भर ऐसे ही छोड़ दें। और सुबह उठकर इस लेप को लगभग 15 मिनट के लिए बालों में लगाएं। इससे बालों की जड़े मजबूत होती हैं।

    ये भी पढ़े – जानिए नये बाल उगाने के उपायो के बारे में

    कैसे बनाएं बालों को घने (How to make hair thick)

    बाल लंबे ( long hair) हो और पतले हो तो भी देखने में आकर्षक नहीं लगते हैं। ऐसे में बालों को लंबे करने के साथ साथ इसे घना (thick hair) करना भी ज़रूरी है। तो आज हम आपको बाल घने करने के उपाय बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

    कैसे बनाएं बालों को घने (How to make hair thick)

    • हफ्ते में कम से कम 2 बार बालों की मसाज ज़रूर करें। इसके लिए नारियल तेल ज़्यादा फायदेमंद है।
    • कैल्शियम युक्त आहार लें।
    • मोटे दांत वाले कंघी का इस्तेमाल करें।

    यदि आप भी गंजेपन के शिकार है तो ऐसे में ऊपर बताई गई बातों का ध्यान ज़रूर रखें।

    ये भी पढ़े – सर्दियों में बालों की देखभाल के असरदार उपाय

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें

      रिलेटेड आर्टिकल्स