[gtranslate]

पैरों की जलन (Burning Feet) से छुटकारा दिलाएगी ये आयुर्वेदिक दवा

5 मिनट में जानें
Avatar for Ritika
Written by Ritika

@

क्या आपके भी पैरों में जलन होती है? क्या आपके भी पैर बार बार गर्म होने लगते हैं? अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इस समस्या को नजरअंदाज करने की जरुरत नहीं है। पैरों की जलन की परेशानी से निपटने के लिए जरुरी है कि इसकी मुख्य जड़ के बारे में पता किया जाए। पैरों में होने वाली जलन के कारण असहनीय पीड़ा होती है जो अत्यधिक परेशान करती है। आमतौर पर पैरों की ये समस्या एक खास उम्र के बाद ही लोगों को परेशान करती है। मेडिकल साइंस की भाषा में इसे “बर्निंग फीट सिंड्रोम” (Burning Feet Syndrome) कहा जाता है। इस बीमारी से ग्रसित मरीज को अधिकांश रात के समय असहनीय पीड़ा से दोचार होना पड़ता है। कई बार पैरों की जलन पैरों के पिछले हिस्से, एड़ियों और पैरों में कई जगहों पर होती है।

पैरों में जलन के बारे में जाने यहां

  1. पैरों में जलन होने के हैं कई कारण
  2. कई बीमारियों का है खतरा
  3. आयुर्वेद में हैं कई उपाय

डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

    पैरों में जलन होने के हैं कई कारण

    पैरों में जलन होने के कई प्रमुख कारण हो सकते है। इसका एक कारण तनाव भी हो सकता है। इससे बचाव के लिए डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी होता है ताकि इस समस्या से छुटकारा पाया जाए। डॉक्टर से संपर्क करने के बाद सामने आ जाएगा कि ये परेशानी किसी नस के दबने से या क्षतिग्रस्त होने से तो नहीं हुई है। इसका समय पर निदान करना बहुत जरुरी होता है।

    कई बीमारियों का है खतरा

    पैरों में जलन का मुख्य कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं या बीमारियां भी हो सकती है। इसका कारण डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हाइपोथायराइडिज्म, किडनी रोग जैसी बीमारियां हो सकती है। कई लोगों में पोषण की कमी से भी पैरों में जलन होने लगती है। हालांकि छोटी दिखने वाली ये परेशानी काफी परेशान करती है और पैरों की जलन कई परिस्थितियों में असहनीय भी हो जाती है।

    आयुर्वेद में हैं कई उपाय

    पैरों में जलन की समस्या से राहत पाने के लिए वैसे कई आयुर्वेदिक उपाय भी मौजूद है मगर कई आयुर्वेदिक दवाएं भी इस परेशानी को खत्म करने में कारगर होती है। कुछ खास आयुर्वेदिक दवाओं के सेवन से इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। बता दें कि पैरों में जलन की समस्या आमतौर पर दर्द, झुनझुनी जैसी परेशानियों से शुरू होती है। कुछ स्थितियों में पैरों की जलन से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं की मदद ली जाती है। ये दवाएं पैरों में जलन की समस्या के कारण को दूर करती है।

    अश्वगंधा कैप्सूल

    अश्वगंधा कैप्सूल

    भारतीय जिनसेंग या शीतकालीन चेरी के नाम से मशहूर अश्वगंधा अनेकों गुणों वाली ऐसी औषधि है जो नर्वस सिस्टम को दुरुस्त करने और तनाव कम करने में सहायक मानी जाती है। पेरीफेरल न्यूरोपैथी की स्थिति में इस आयुर्वेदिक दवा का इस्तेमाल किया जाता है। माना जाता है कि पैरों में जलन वात की स्थिति के कारण उत्पन्न होता है। ऐसे में अश्वगंधा वात की स्थिति में सुधार करने में सहायक होती है। अश्वगंधा पैरों में थकान, दर्द और सेंसशन को दूर करने में मददगार है। इसके उपयोग से मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडाइजिंग, एंटी स्ट्रैस आदि गुण होते है। इसके सेवन से गठिया और आमवात भी दूर होता है।

    चंद्रप्रभा वटी

    चंद्रप्रभा वटी

    ये मांसपेशियों में होने वाले दर्द से राहत दिलाती है। पैरों की जलन से राहत देने की कारगर दवाई है। इसके सेवन से दर्द और कमजोरी भी दूर होती है। चंद्रप्रभा वटी ड्यूरेटिक गुण से युक्त होती है। इसके सेवन से मांसपेशियां रिलैक्स होती है। ये पैरों में होने वाली कई परेशानियों से निजात दिलाने में सक्षम है। ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत उपयोगी होती है। चंद्रप्रभा वटी से गुर्दे की कार्यक्षमता भी बढ़ती है। इसे संपूर्ण स्वास्थ्य वटी भी कहा जाता है।

    कायाकल्प वटी

    कायाकल्प वटी

    इसके सेवन से पैरों में होने वाली जलन की परेशानी खत्म होती है। कायाकल्प वटी खून को साफ करने में काफी उपयोगी होती है। हल्दी, मंजिष्ठा, गिलोय, बकुची व करंज युक्त कालायकल्प वटी के सेवन से पैरों के जलन की समस्या दूर होती है। कायाकल्प वटी पूर्ण रूप से हर्बल पदार्थों का मिश्रण है। ये टॉक्सिन को साफ करने में मददगार होती है। इस दवाई की मदद से व्यक्ति अंदरुनी रूप से स्वस्थ होता है। स्किन की बीमारियों जैसे मुहांसे आदि ठीक करने में भी ये असरदार मानी जाती है।

    हजरुलयहूद भस्म

    हजरुलयहूद भस्म

    कई अहम रोगों में लाभ देने वाली हजरुलयहूद भस्म पैरों की जलन से राहत देती है। कई हर्बल पदार्थों से युक्त इस भस्म के उपयोग से किडनी की पथरी, यूरिन में जलन, डिस्कंफर्ट की समस्या से राहत मिलती है। खास बात है कि हजरुलयहूद भस्म के सेवन से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। इस भस्म के उपयोग से शरीर डिटॉक्सिफाई होता है। ये पैरों की जलन दूर करने में लाभकारी है। आमतौर पर इस भस्म को गुनगुने पानी के साथ लिया जाता है।

    शिलाजीत कैप्सूल

    शिलाजीत कैप्सूल

    शिलाजीत अपने अनेकों आयुर्वेदिक गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसके सेवन से कमजोरी और डायबीटिज की परेशानी दूर होती है। ये पैरों की जलन दूर करने में मददगार है। ये इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसके सेवन से शरीर को ताकत और मजबूती मिलती है। इसमें कई एंटी इंफ्लेमेट्री गुण होते है, जो पैरों की जलन और दर्द से राहत देने में लाभदायक है। शीलाजीत के सेवन से खून की कमी की समस्या दूर होती है। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में मददगार है।

    इसे भी पढ़े – पैरों में दर्द होना घरेलू उपचार

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें

      रिलेटेड आर्टिकल्स